MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • Army Day: पता है सारी दुनिया क्यों भारतीय सेना को सलाम ठोकती है, जानिए 10 FACT

Army Day: पता है सारी दुनिया क्यों भारतीय सेना को सलाम ठोकती है, जानिए 10 FACT

15 जनवरी को भारतीय थल सेना 'सेना दिवस' के तौर पर मनाती है। यह थल सेना का 73वां स्थापना दिवस है। 'आर्मी डे' मनाने के पीछे 2 मुख्य कारण हैं। पहला, 15 जनवरी, 1949 को भारतीय सेना पूरी तरह ब्रिटिश थल सेना से मुक्त हो गई थी। दूसरा, इसी दिन भारतीय सेना को अपना पहला कमांडर इन चीफ मिला था। जनरल केएम करियप्पा को यह गौरव हासिल हुआ था। इन्हें किप्पर नाम से भी जाना जाता है। इस दिन इंडिया गेट पर बनी अमर ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है। वहीं, शहीदों की विधवाओं या उनके परिजनों को सेना मेडल आदि पुरस्कार दिए जाते हैं। बता दें कि भारतीय सेना का गठन 1776 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने कोलकाता में किया था। मौजूदा समय में भारतीय सेना के 53 कैंटोनमेंट और 9 बेस हैं। आइए जानते हैं भारतीय थल सेना से जुड़े 10 फैक्ट्स 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jan 15 2021, 10:43 AM IST| Updated : Jan 15 2021, 11:22 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

भारतीय सेना दुनिया की चौथे नंबर की सबसे शक्तिशाली फौज मानी जाती है। जो पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान बार-बार गीदड़ भभकी देता है, वो 15वां स्थान रखता है।
(यह तस्वीर इंडियन आर्मी ब्रांड के ऑफिशियल वीडियो से लिया गया है)

210

दो साल पहले पाकिस्तानी मीडिया में 'ग्लोबल फायरपावर्स 2019' नामक एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी। इसमें दुनियाभर की सैन्य ताकतों का आकलन किया गया था। इसमें अमेरिकी सेना नंबर-1, रूस की सेना नंबर-2, चीन की सेना नंबर-3, वहीं भारतीय सेना को चौथी सबसे पॉवरफुल आर्मी के रूप में देखा गया। इसमें दुनिया के 137 देशों की सेनाओं को शामिल किया गया था।
(नेहरू के साथ जनरल केएम करियप्पा )

310

अगर भारत की तीनों सेनाओं थल-जल और वायु की चर्चा करें, तो हमारे पास  3462500 से ज्यादा फौजी हैं। 2082 विमान और 4184 लड़ाकू टैंक हैं। एक विमानवाहन पोत और कुल 295 नौसेना सम्पत्तियां हैं।
(भारत-पाक युद्ध के दौरान टैंक पर लाल बहादुर शास्त्री)

410

1971 में भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था। इसमें पाकिस्तान के 93000 जवानों को आत्मसमर्पण करना पड़ा था। यह अब तक का सबसे बड़ा सरेंडर रहा है।

510

भारत ने दो बार परमाणु परीक्षण किए, ताकि सेना की ताकत को बढ़ाया जा सके। पहला पोखरण में 1974 में जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं। और दूसरा 1998 में जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे।

610

इंडियन इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस एंड एनालिसिस (Indian Institute for Defence and Analysis) की रिपोर्ट के अनुसार 2020 में भारत का रक्षा बजट 66.9 अरब अमेरिकी डॉलर था। जबकि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसे 71.1 अरब अमेरिकी डॉलर बताया गया। यह दुनिया में तीसरे नंबर पर आता है। जबकि पूरे विश्व का रक्षा बजट 1917 अरब डॉलर। हालांकि अब इसमें बढ़ोत्तरी हो चुकी है।
 

710

यह हैं क्रमश: दुनिया की 15 शक्तिशाली सेनाएं
अमेरिका, रूस, चीन, भारत, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, यूके, तुर्की, जर्मनी, इटली, मिस्र, ब्राजील, ईरान और सबसे पीछे पाकिस्तान।
(भारतीय सेना के साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह)

810

सियाचीन ग्लेशियर को दुनिया की सबसे ऊंची युद्धभूमि कहा जाता है। यह समुद्र तल से 5000 मीटर की ऊंचाई पर है। भारतीय सेना इस जगह पर तैनात होकर सीमा की सुरक्षा करती है।

910

वर्ष, 2013 में उत्तराखंड में आई प्रलय के दौरान भारतीय सेना ने अब तक के अपने मिशन का सबसे बड़ा राहत कार्य चलाया था। इसमें 20 हजार जवानों को लोगों को बचाने उतारा गया था।

1010

14 फरवरी, 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी अटैक में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके जवाब में भारतीय सेना ने 26 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी। कहा जाता है कि इसमें 300 आतंकी मारे गए। यह अब तक के इतिहास में भारतीय सेना की सबसे बड़ा जवाबी हमला यानी एयर स्ट्राइक थी। 
(इसी जगह हुई थी एयर स्ट्राइक, वो जगह दिखाता एक पाकिस्तानी नागरिक)

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved