MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
News Pulse 10
Kal Ka Rashifal
Delhi fake CBI raid
Imran Khan hospital transfer
Ongole lift accident
Pakistan airlift
India Pakistan diplomatic row
Hyderabad principal murder
Bengaluru murder case
Awarapan 2 Box Office Collections
Beed hospital negligence
Twisha Sharma Case
Supreme Court ₹20 bribe case
India latest news
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
  • Home
  • National News
  • रोने लगा था पूरा देश, 10 बड़े हमले, जब वीर सपूतों की कायर आतंकियों ने ली धोखे से जान

रोने लगा था पूरा देश, 10 बड़े हमले, जब वीर सपूतों की कायर आतंकियों ने ली धोखे से जान

नई दिल्ली. 14 फरवरी यानी शुक्रवार को पुलवामा हमले की पहली बरसी है। इसी दिन जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर फिदायीन हमला हुआ था। इसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले ने देश के हर नागरिक की आंखों में आंसू ला दिए थे। इस कायराना हमले का जवाब भारतीय एयरफोर्स ने पाकिस्तान के बालाकोट एयरस्ट्राइक कर दिया था। भारत के हवाई हमले में जैश ए मोहम्मद के आतंकी ठिकाने तबाह हो गए थे। इसमें करीब 300 आतंकी भी मारे गए थे। हालांकि, आतंकियों की मौत का आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया था। यह पहला मौका नहीं था जब आतंकियों ने इस तरह से कायराना हमला कर वीर सपूतों पर हमला किया हो, इससे पहले भी आतंकियों, नक्सलियों और माओवादियों ने धोखे से सुरक्षाबलों पर हमला किया है। हम ऐसे ही 10 बड़े हमलों के बारे में बता रहे हैं- 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Feb 14 2020, 07:46 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
6 अप्रैल 2010 को दंतेवाड़ा में हमला: यह भारत में सुरक्षाबलों पर अब तक का सबसे बड़ा हमला है। 6 अप्रैल को 2010 को सुरक्षाबलों के करीब 150 जवान सर्चिंग पर निकले थे। लौटते वक्त नक्सलियों ने एम्बुस में फंसाकर जवानों पर फायरिंग कर दी। इस हमले में 76 जवान शहीद हुए थे।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210
14 फरवरी 2019: पिछले साल 14 फरवरी को सीआरपीएफ का काफिला जम्मू से श्रीनगर जा रहा था, पुलवामा में एक विस्फोटक से लदी कार बस से टकरा जाती है। हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे।
310
2002 कालुचक में हमला : 14 मई 2002 को आतंकियों ने जम्मू के कालुचक में सेना के कैंट एरिया में हमला कर दिया था। इस हमले में 36 लोग मारे गए थे। इनमें जवान और उनके परिजन शामिल थे।
410
24 अप्रैल 2017: छत्तीसगढ़ के सुकमा में घात लगाए नक्सलियों ने सर्चिंग से लौट रहे जवानों पर हमला कर दिया था। इस हमले में 25 जवान शहीद हुए थे।
510
जून 2015: मणिपुर में चंदेल जिले में इम्फाल से 80 किलोमीटर दूर मोलटुक घाटी में माओवादियों ने सेना के काफिले पर गोलियों और लॉन्चर से हमला कर दिया था। इसमें 20 जवान शहीद हुए थे। जबकि 11 जवान जख्मी हुए थे।
610
उरी हमला : 18 सितंबर 2016 को आतंकियों ने तड़के जम्मू कश्मीर के उरी में सेना के कैंप पर हमला कर दिया था। इस हमले में 17 जवान शहीद हो गए थे। जवाबी कार्रवाई में हमला करने वाले 4 आतंकी भी मारे गए थे। इसके जवाब में भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी।
710
3 नवंबर 1999- श्रीनगर के बादामी बाग में 15 कॉर्प्स हेडक्वार्टर पर आतंकियों ने फिदायीन हमला कर दिया था। इस हमले में 10 जवान शहीद हो गए थे।
810
2 जनवरी, 2016 : पंजाब के पठानकोट स्थित एयरबेस पर आतंकियों ने 2 जनवरी, 2016 की सुबह साढ़े तीन बजे हमला कर दिया था। इसमें 7 जवान शहीद हुए थे। इस हमले में 37 लोग जख्मी भी हुए थे। 65 घंटे चले ऑपरेशन के बाद सभी आतंकी मारे गए थे।
910
- 25 जून 2016: श्रीनगर जम्मू हाईवे पर पंपोर में आतंकियों ने सीआरपीएफ काफिले पर हमला कर दिया था। इस हमले में 8 जवान शहीद हुए थे। जबकि 20 अन्य जख्मी हो गए थे।
1010
28 नवंबर 2016; आतंकियों ने नगरोटा बेस कैंप पर हमला कर दिया था। इसमें 2 अफसरों समेत 7 जवान शहीद हुए थे।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
भारत-जापान की नई चाल, Google AI का बड़ा ऑफर, पंजाब बंद से मिसाइल तक बड़ी हलचल
Recommended image2
होमवर्क पूरा नहीं किया तो डंडे से पीटा! 6 साल के बच्चे की स्कूल में मौत, CCTV ने बढ़ाए सवाल
Recommended image3
दिल्ली में ‘स्पेशल 26’ जैसी CBI रेड! बिजनेसमैन की पत्नी ने रखी ऐसी शर्त, भाग निकले 'अफसर'
Recommended image4
Sajjan Kumar Death: कौन थे सज्जन कुमार जिनका 80 की उम्र में निधन, 1984 सिख दंगों से जुड़े केस में काट रहे थे जेल
Recommended image5
WATCH: लिफ्ट से निकलते ही फंसी महिला और फिर...! आंध्र प्रदेश हादसे का खौफनाक VIDEO
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved