बेबी मफलर मैन को मिला मेहनत का फल, शपथ ग्रहण के मौके पर मिलेगा ये खास तोहफा
नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। 16 फरवरी को अरविंद केजरीवाल तीसरी बार रामलीला मैदान से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि इस शपथ ग्रहण पर राज्य से बाहर के किसी भी नेता को निमंत्रण नहीं दिया जाएगा। हालांकि, इस मौके पर एक खास मेहमान जरूर दिखेगा। उसे खास तौर पर निमंत्रण दिया गया है।
17

हम बात कर रहे नन्हे मफलर मैन अव्यान की। अव्यान वहीं है जो नतीजों के दिन सुबह से ही केजरीवाल के घर पहुंच गए थे। वे दिन भर टीवी स्क्रीन्स पर भी नजर आए थे। आव्हान के पिता केजरीवाल के समर्थक हैं। जब से आम आदमी पार्टी बनाई गई है, वे तभी से जुड़े हैं।
27
व्यस्ता की वजह से केजरीवाल उस दिन अव्यान ने नहीं मिल पाए थे। हालांकि, उन्हें और उनके माता पिता को यह कहकर रोका गया था कि केजरीवाल उनसे मिलने आएंगे।
37
लेकिन अब आव्यान को खास तोहफा मिला है। आव्यान को शपथ ग्रहण के लिए निमंत्रण दिया गया है। जिस शपथ ग्रहण में पीएम मोदी से लेकर सोनिया गांधी तक किसी को न्योता ना भेजा गया हो, उस कार्यक्रम में मेहमान बनना अपने आप में खास बात है।
47
आप के ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी गई। आप ने लिखा, एक बड़ा ऐलान, अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण में बेबी मफलर मैन को निमंत्रण भेजा गया है। तैयार हो जाएं छोटे।
57
दिल्ली विधानसभा चुनाव के 11 फरवरी को नतीजे आए हैं। आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत मिला है। आप ने 62 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, भाजपा के 8 विधायक इस चुनाव में जीते हैं। कांग्रेस इस बार भी खाता नहीं खोल पाई।
67
अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ लेंगे। इसके लिए तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं।
77
बुधवार को आप विधायकों की बैठक में केजरीवाल को विधायक दल का नेता चुना गया था। बताया जा रहा है कि केजरीवाल के साथ पिछली बार के सभी मंत्री भी शपथ लेंगे।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos