चंद्रमा की सतह की तस्वीरे आई सामने, चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने ISRO को भेजी
बेंगलुरू. भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO ने चांद की तस्वीर जारी की है। यह तस्वीरें चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर हाई रिजोल्यूशन कैमरे से ली गई हैं। इस तस्वीर में चंद्रमा के सतह पर कई छोटे बड़े गड्ढे नजर आ रहे हैं। बता दें कि इसरो के दूसरे मून मिशन चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की खराब लैंडिंग की जांच एक राष्ट्रीय स्तर की समिति (NRC)कर रही है। पिछले दिनों इसरो चीफ डॉ. के. सिवन ने यह भी साफ किया कि चंद्रयान-2 मिशन की 98 फीसदी सफलता की घोषणा उन्होंने नहीं की थी। यह घोषणा एनआरसी ने ही अपनी शुरुआती जांच के बाद की थी।
13

इसरो ने ऑर्बिटर हाई रिजोल्यूशन कैमरे से ली गई तस्वीर जारी की है. ऑर्बिटर हाई रिजोल्यूशन कैमरे (OHRC) चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 की हाई रिजोल्यूशन तस्वीरें मुहैया कराता है। जो पैंक्रोमैटिक बैंड (450-800 nm) पर संचालित होता है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

23
NRC का मानना है कि शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक हमारे मिशन में मात्र 2 फीसदी की ही कमी थी। 98 फीसदी मिशन सफलतापूर्वक समपन्न रहा।
33
उस समय इसरो चीफ डॉ. के. सिवन ने कहा था कि NRC की पूरी जांच के बाद हम अपने ऑर्बिटर से मिले सभी डेटा और तस्वीरें आम जनता के लिए जारी करेंगे।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos