MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • Beautiful Pictures: केदारनाथ में इस समय क्यों बढ़ गया फिल्म और राजनीति हस्तियों का आना-जाना, जानिए वजह

Beautiful Pictures: केदारनाथ में इस समय क्यों बढ़ गया फिल्म और राजनीति हस्तियों का आना-जाना, जानिए वजह

केदारनाथ. ये तस्वीरें चार धाम यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव केदारनाथ मंदिर(Kedarnath Temple) की हैं। इस समय यहां चार धाम यात्रा चल रही है। केदारनाथ यात्रा इस समय धार्मिक महत्व के अलावा राजनीति और ग्लैमर फील्ड से जुड़े लोगों के यहां पहुंचने के कारण भी मीडिया की सुर्खियों में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) 5 नवंबर को केदारनाथ आने वाले हैं। यहां वे शंकराचार्य समाधि का उद्घाटन और उनकी मूर्ति का अनावरण करेंगे। इसके अलावा 400 करोड़ की कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। बता दें कि Corona Virus के प्रकोप के कारण इस बार चार धाम यात्रा इस बार 18 सितंबर से शुरू हो पाई थी। 15 अक्टूबर तक यहां 1.14 लाख से अधिक लोग पहुंचे थे। जबकि 30 अक्टूबर से पहले यानी 42 दिनों में 2 लाख श्रद्धालु केदार बाबा के दर्शन कर चुके थे। आइए देखते हैं कुछ तस्वीरें और जानते हैं पूरी कहानी...

2 Min read
Amitabh Budholiya
Published : Nov 03 2021, 09:09 AM IST| Updated : Nov 03 2021, 09:11 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

नरेंद्र मोदी PM बनने के बाद से केदारनाथ जाते रहे हैं। यहां वर्ष, 2013 में प्राकृतिक आपदा आई थी। तब मोदी ने इसके पुन: निर्माण की इच्छा जताई थी। हालांकि तब उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिली थी। अब यहां नई केदारपुरी का निर्माण चल रहा है। इसका 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

28

बता दें कि 6 नवंबर को केदारनाथ के कपाट यानी दरवाजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। सर्दियों में यहां इतनी बर्फ गिरती है कि मंदिर ढंक जाता है। माना जा रहा है कि तब तक यहां 3 लाख लोग दर्शन कर चुके होंगे।

38

दिवाली पर केदारनाथ मंदिर को आकर्षण लाइटों से सजाया जाता है। इस समय यहां बड़ी रौनक दिखाई दे रही है। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर यहां सिक्योरिटी भी इस समय काफी कड़ी है।

48

यह तस्वीर एक यूजर Sachin Khurana ने अपने twitter अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर में देख सकते हैं कि हिमालय की गोद में बना केदारनाथ बाबा का मंदिर कितना खूबसूरत दिखाई दे रहा है।

58

पंजाब कांग्रेस में मची कलह के बीच  CM चरणजीत चन्नी और प्रदेश प्रधान नवजोत सिद्धू केदारनाथ के दर्शन करने गए थे। यहां उन्होंने कई तस्वीरें खिंचवाईं। सिद्धू के मुताबिक वे केदारनाथ में पंजाब की सुख-समृद्धि की कामना करने आए थे।

68

सारा अली खान (Sara Ali Khan) और जाह्नवी कपूर (Jahnvi Kapoor) हाल में केदारनाथ यात्रा पर गई थीं। इसकी कुछ फोटो सारा ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

78

बता दें कि सारा अली खान ने सुशांत सिंह के साथ 'केदारनाथ' फिल्म में काम किया था। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। इसमें केदारनाथ त्रासदी को दर्शाया गया था।

88

सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर 1 नवंबर को केदारनाथ धाम की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इसमें वे कई जगहों पर घूमीं और फोटो खिंचवाए। यहां वे आम श्रद्धालुओं की तरह नजर आईं।

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
नरेंद्र मोदी
सारा अली खान
जान्हवी कपूर

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved