- Home
- National News
- कोरोना की पाबंदियों के बीच Christmas पर देर रात सामूहिक प्रार्थना, देखें खास तस्वीरें
कोरोना की पाबंदियों के बीच Christmas पर देर रात सामूहिक प्रार्थना, देखें खास तस्वीरें
नई दिल्ली। देश भर में तेजी से फैल रहे कोरोना के चलते लगी पाबंदियों के बीच शुक्रवार देर रात प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन क्रिसमस के अवसर पर गिरिजाघरों में सामूहिक प्रार्थना हुई। जैसे ही रात के 12 बजे चर्च के घंटे बज उठे। इस दौरान लोगों ने मोमबत्तियां जलाई। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता समेत देश के विभिन्न शहरों में स्थित सभी गिरिजाघरों को इस मौके पर रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। देखें कुछ खास तस्वीरें...

क्रिसमस के मौके पर मुंबई के बांद्रा रिक्लेमेशन स्थित पार्क को सजाया गया था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग पार्क पहुंचे।
मुंबई के माउंट मैरी चर्च को क्रिसमस के मौके पर सजाया गया था। यहां क्रिसमस की पूर्व संध्या पर श्रद्धालु पहुंचे और प्रार्थना की।
नई दिल्ली के सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च को क्रिसमस के मौके पर सजाया गया था। चर्च के बाहर जुटे लोगों को गुब्बारे बेचने आई लड़की।
नई दिल्ली के सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च को क्रिसमस के मौके पर सजाया गया था। कोरोना महामारी के चलते चर्च में जाने की अनुमति नहीं थी।
क्रिसमस के मौके पर मुंबई के बांद्रा रिक्लेमेशन स्थित पार्क को रंगीन लाइट से सजाया गया था। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर लोग पार्क पहुंचे।
कोरोना महामारी के चलते दिल्ली में चर्च में जाने की अनुमति नहीं है। क्रिसमस के मौके पर लोगों ने सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च के बाहर मोमबत्तियां जलाई।
ओडिशा के पुरी में समुद्र तट पर बनी सांता क्लॉज की रेत की मूर्ति लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। इसे कलाकार सुदर्शन पटनायक ने बनाया है।
श्रीनगर में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर होली फेमिली कैथोलिक चर्च को रंगीन रोशनी से सजाया गया था। चर्च में प्रार्थना करते श्रद्धालु।
क्रिसमस के अवसर पर कोलकाता में सांता क्लॉज के कपड़े पहने स्वास्थ्यकर्मी ने कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिया।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.