जब ममता के साथ अमित शाह ने खाया घर का बना खाना, कुछ ऐसा था लंच टेबल पर माहौल
भुवनेश्वर. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में शुक्रवार को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (ईजेडसी) की बैठक हुई। इस दौरान कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आईं, जो आज की राजनीति में कम ही देखने को मिलती हैं। दरअसल, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घर पर लंच का आयोजन किया। इस लंच पर अमित शाह, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे।
17

हर मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने वालीं ममता बनर्जी, इन दिनों प बंगाल में उभरती भाजपा की चुनौती का सामना कर रहीं हैं। यही कारण है कि ममता बनर्जी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर निशाना साधती रहती हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

27
वहीं, पीएम, अमित शाह समेत तमाम भाजपा नेता भी ममता को कई मुद्दों पर घेरते नजर आते हैं। लेकिन नवीन पटनायक के इस लंच में माहौल कुछ अलग ही था। हालांकि, सभी नेता काफी शांत नजर आए। यहां तक की कोई किसी से ज्यादा बात तक करता नजर नहीं आया।
37
ईजेडसी की यह 24वीं बैठक थी। इसमें ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, ममता बनर्जी और नीतीश कुमार ने हिस्सा लिया। हालांकि, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बैठक में नहीं पहुंचे। हालांकि, उनकी ओर से राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर ओरांव पहुंचे।
47
इस बैठक में वामपंथी उग्रवाद के अलावा कोयला-रॉयल्टी में संशोधन, जघन्य अपराधों और रेल-संपर्क परियोजनाओं जैसे मुद्दों पर बातचीत की संभावना है।
57
इसके अलावा दूरसंचार और बैंकिंग पेट्रोलियम परियोजनाओं, केन्द्रीय रूप से एकत्र किए गए राजस्व पर साझा प्रणाली जैसे मुद्दों पर भी चर्चा संभव है।
67
यहां ओडिशा में अमित शाह नागरिकता कानून के समर्थन में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
77
शाह गृह मंत्री बनने के बाद पहली बार ओडिशा की यात्रा पर आए हैं। पटनायक ने शाह को अपने आवास पर दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया था। ममता बनर्जी और नीतीश कुमार भी इसमें शामिल हुए।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos