बिहार ही नहीं हरियाणा में भी लालू के कुनबे की धमक, दामाद को इस सीट से मिला टिकट
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए 21 मई को मतदान होना है। लगभग सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं। कांग्रेस ने सभी 90 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। कांग्रेस की लिस्ट में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दामाद और शरद यादव के रिश्तेदार को भी टिकट दिया गया है।
14

कांग्रेस ने हरियाणा की रेवाड़ी विधानसभा सीट से कैप्टन अजय यादव के बेटे चिरंजीव राव को टिकट दिया है। चिंरजीव लालू यादव के दामाद हैं। उन्होंने लालू की बेटी अनुष्का राव से शादी की है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

24
चिरंजीव ने रेवाड़ी से गुरुवार को अपना नामांकन भरा। इस दौरान लालू के बेटे और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। दक्षिण हरियाणा में चिरंजीव के पिता कैप्टन अजय यादव की मजबूत पकड़ मानी जाती है। वे हुड्डा सरकार में मंत्री भी रहे हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में वे भाजपा के राव इंद्रजीत के खिलाफ गुरुग्राम सीट से उतरे थे, लेकिन वे हार गए।
34
कांग्रेस ने लालू के दामाद के अलावा शरद यादव के समधी कमलवीर यादव को भी टिकट दिया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस ने शरद यादव के कहने पर ही बादशाहपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया है। शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव की शादी कमलवीर यादव के बेटे राजकमल राव से हुई है।
44
हरियाणा में महाराष्ट्र के साथ ही 21 मई को मतदान होना है। नतीजे 24 मई को आएंगे। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं। 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 47 पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस को 15 और आईएनएलडी को 19 पर जीत मिली थी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos