MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Singapore PM Salary
Rakesh Mehta Suicide
Global News
Mahant Swami Maharaj
Rahul Gandhi New Team
PM Modi Vadodara Speech
Guwahati Wife Murder Case
Kal Ka Rashifal
Delhi Manipuri Musician Murder
Bach Baras Vrat Katha
Delhi Satya Niketan Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
OTT Releases This Week
Bach Baras Kab Hai
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collections
Toxic Box Office Collection
Delhi PG Hostel Crisis
Top News Headlines
Delhi University Hostel Crisis
Hanuman Ansh Box Office Collection
  • Home
  • National News
  • कोरोना से सब बुरा ही नहीं हुआ, ये 10 चीजें अच्छी भी हुईं, जिन्हें दुनिया हमेशा रखेगी याद

कोरोना से सब बुरा ही नहीं हुआ, ये 10 चीजें अच्छी भी हुईं, जिन्हें दुनिया हमेशा रखेगी याद

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के चलते दुनियाभर में हाहाकार मचा है। अब तक 1.54 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। 22 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए तमाम देशों में लॉकडाउन लगाया गया है। लोगों में तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी संकट का बादल मंडराने लगा है। लेकिन इन सबके बावजूद कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते कुछ ऐसी भी चीजें हुई हैं जो हमारे लिए काफी अच्छी साबित हो रही हैं। 

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Apr 19 2020, 11:04 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

1- पूरी दुनिया में करोड़ों लोग धोने लगे हाथ : हाथ धोना एक अच्छी आदत है। भारतीय संस्कृति में खाना खाने से पहले हाथ धोना बहुच जरूरी माना जाता रहा है। लेकिन हाल ही के कुछ सालों में इस आदत में परिवर्तन देखने को मिला था। लेकिन अब एक बार फिर भारत ही नहीं पूरी दुनिया के लोगों में बार बार हाथ धोने की आदत आ गई है। अब करोड़ो लोग थोड़ी थोड़ी देर में हाथ धो रहे हैं। दरअसल, कोरोना वायरस का अब तक कोई इलाज नहीं मिला है। ऐसे में साफ सफाई, खास कर हाथ धोना काफी अहम माना जा रहा है। WHO और सरकारों के बार बार कहने से एक बार फिर लोगों ने हाथ धोना शुरू कर दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

2- कोरोना के चलते जर्म्स और रोग फैलाने वाले वायरसों का हो रहा सफाया: इतना ही नहीं कोरोना के चलते आज पूरे देश में साफ सफाई हो रही है। हर जगह इलाकों को सैनिटाइज किया जा रहा है। इससे ना केवल कोरोना बल्कि और तमाम जर्म्स और रोग फैलाने वाले वायरसों, जिनसे निमोनिया, मलेरिया आदि फैलता है, वे भी नष्ट हो रहे हैं। इससे आगे भी काफी लाभ मिलेगा।

310

3- लोग घर पर बिता रहे वक्त : लॉकडाउन के चलते सभी उद्योग, धंधे और दफ्तर बंद हैं। अचानक हुए लॉकडाउन के चलते लोग घरों में रह रहे हैं। व्यस्त जिंदगी होने के चलते लोग अपनों को समय नहीं दे पाते थे। लेकिन अब लॉकडाउन में लोग अपनों के साथ समय बिता रहे हैं।  

410

4- रोड एक्सीडेंट कम हुए: दुनियाभर में हर रोज 3424 लोग एक्सीडेंट में मरते हैं। यानी हर 1 मिनट में दो लोगों की मौत होती है। लॉकडाउन में लोग घरों में रह रहे हैं। इससे एक्सीडेंट में कमी आई है। या यू कहें बहुत ज्यादा कमी आई है। 

510

5- हवा-पानी शुद्ध हुए: भारत में 25 मार्च को लॉकडाउन लगाया गया था। पिछले 25 दिनों से उद्योग धंधे, और कारखाने सब बंद हैं। वाहन भी नहीं चल रहे हैं। ऐसे में हवा काफी शुद्ध हो गई है। देश के ज्यादातर शहरों में हवा की गुणवत्ता पहले की तुलना में काफी बेहतर हो गई है। वहीं, गंगा, यमुना समेत तमाम नदियों का पानी भी काफी हद तक शुद्ध और स्वच्छ हो गया है। 

610

6- खर्च हुआ कम : लॉकडाउन के चलते मॉल, सिनेमा हॉल, कॉम्प्लैक्स, होटल और रेस्टोरेंट बंद हैं। ऐसे में लोग ना ऐसी जगह पर जा रहे हैं और ना ही पैसे खर्च हो रहे हैं। लॉकडाउन के चलते सिर्फ जरूरी चीजों पर ही लोग खर्च कर रहे हैं।

710

7- वॉरियर्स की अहमियत पता चली: दुनियाभर में कोरोना के खिलाफ जंग चल रही है। इस जंग में डॉक्टर्स, नर्स और मेडिकल स्टाफ अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा पुलिसकर्मी, मीडिया कर्मी, सफाई कर्मी, सुरक्षाबल और जरूरी सेवाओं में लगे लोग अपनी जान पर खेल कर लोगों की जरूरत पूरा कर रहे हैं। महामारी के वक्त हमें इन वॉरियर्स की अहमियत पता चली है।  

810

8- परोपकार के लिए प्रोत्साहित हुए: कोरोना वायरस से पूरी दुनिया चपेट में है। ऐसे में इस अदृश्य दुश्मन के खिलाफ जंग में भाग लेने के लिए पूरा देश आगे आया है। कारोबारियों से लेकर आम जन तक और सरकारी और गैर सरकारी संस्थाएं मदद में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। कोई आर्थिक मदद कर रहा है तो कोई गरीबों को राशन और खाना उपलब्ध करा रहा है। कोरोना संकट के वक्त लोगों में परोपकार की भावना भी देखने को मिली है। 

910

9- स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने का मौका मिला: कोरोना के चलते दुनियाभर के देशों ने अपनी स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए कदम उठाए हैं। कोरोना के खिलाफ उठाए गए ये कदम आगे आने वाले वक्त में भी काम आएंगे। इससे ना केवल देशों की स्वास्थ्य सुविधाएं आगे होंगी, बल्कि सभी अपनी अपनी अर्थव्यवस्था का कुछ हिस्सा स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी खर्च करेंगे। 

1010

10- अपनी रुचि के काम पर ध्यान देने का वक्त मिला: लॉकडाउन के चलते तमाम लोग घर पर छुट्टियां बिता रहे हैं। ऐसे में उन्हें अपनी रुचि के कामों पर ध्यान लगाने का समय मिला है। कोई अपनी पसंद की किताबें पढ़ रहा है तो कोई पसंदीदा खाना बनाना सीख रहा। इसके अलावा कोई इंटरनेट पर अपने पसंद की चीजों को खोज रहा है तो कोई घर के कामों में हाथ बटाना सीख रहा। वहीं, बच्चे भी इंटरनेट के जरिए अपनी रुचि के विषय पढ़ रहे। 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rakesh Mehta Suicide: दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में क्या?
Recommended image2
Global News: ईरान-अमेरिका तनाव चरम पर, 5 टैंकर तबाह...UN मैप से बैंक हड़ताल तक 10 बड़े अपडेट
Recommended image3
आज की 10 बड़ी खबरें: बिहार में 34 लाख लोग प्रभावित-रुपया गिरा, Samsung में छंटनी और PMO का फर्जी अफसर गिरफ्तार
Recommended image4
Mahant Swami Maharaj: कौन हैं BAPS गुरु? Eiffel Tower विवाद में क्यों घिरे?
Recommended image5
Rahul Gandhi New Team: क्या कांग्रेस में अब नहीं चलेगी 'सिफारिश'? 2029 से पहले राहुल का बड़ा दांव
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved