MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • ...तो दिल्ली में मचेगी भयंकर तबाही, शुरू हुआ कोरोना का कम्युनिटी स्प्रेड? जानिए क्या और क्यों है खतरा

...तो दिल्ली में मचेगी भयंकर तबाही, शुरू हुआ कोरोना का कम्युनिटी स्प्रेड? जानिए क्या और क्यों है खतरा

नई दिल्ली. देश और दुनिया में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में अब कोरोना वायरस संक्रमण के कम्युनिटी ट्रांसमिशन की बात कही जा रही है। कम्युनिटी ट्रांसफर की वजह से दुनिया के कई देशों में भयंकर तबाही मची है। जानकारों के मुताबिक भारत में अभी ऐसे हालात पैदा नहीं हुए हैं। इन सब के बीच दिल्ली में कम्युनिटी ट्रांसफर की बात तेजी से चल रही है। जिसको लेकर आज दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आपदा प्रबंधन अथॉरिटी की बैठक करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि कम्युनिटी ट्रांसमिशन क्या है...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jun 09 2020, 11:18 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

क्या है कम्‍युनिटी ट्रांसमिशन
कम्‍युनिटी ट्रांसमिशन कोरोना वायरस की थर्ड स्‍टेज होती है। यह स्टेज तब आती है जब किसी एक बड़े इलाके के लोग वायरस से संक्रमित पाए जाते हैं। वहां की स्थि‍तियां कोरोना से बीमार लोगों की संख्या के खतरनाक स्तर पर पहुंच जाती है। 
 

29

कम्युनिटी ट्रांसमिशन में कोई ऐसा व्यक्ति भी संक्रमित हो सकता है जो न तो कोरोना वायरस से प्रभावित देश से लौटा है और न ही वह किसी दूसरे कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया हो। 

39

कई देशों में तो अध्ययन में ये भी बताया गया कि कम्युनिटी स्प्रेड होने पर इससे बचाव काफी मुश्कि‍ल हो जाता है। इस स्टेज में यह पता नहीं चलता कि कोई व्यक्ति कहां से संक्रमित हो रहा है। 
 

49

मार्च तक देश में कोरोना वायरस दूसरे चरण यानी लोकल ट्रांसमिशन के स्‍टेज तक था। लोकल ट्रांसमिशन उसे माना जाता था जब कोई मरीज विदेश से लौटे संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से दूसरे संक्रमित के जरिये बीमार होता है। इसका मतलब ये है कि लोकल ट्रांसमिशन में यह पता होता है कि वायरस कहां से फैल रहा है। 

59

इसका फायदा ये होता है कि इससे मरीज किस स्रोत के संपर्क में आया उससे जुड़े लोगों की पहचान आसान होती है। इससे भी पहले होती है पहली स्‍टेज, जिसमें कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित देशों से आने वाले लोगों में संक्रमण पाया गया। लेकिन सबसे खतरनाक होती है चौथी स्‍टेज, चीन में यह अपनी चौथी स्‍टेज में था। ऐसी स्थिति में इसका हल खोज पाना कठिन होता है। 
 

69

यह है महामारी के चार चरण 
आईसीएमआर के अनुसार कोरोना वायरस महामारी के फैलने के चार चरण हैं। पहले चरण में वे लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए जो दूसरे देश से भारत में आये और उनमें पहले से ही कोरोना के विषाणु थे। यह स्टेज भारत पार कर चुका है क्योंकि ऐसे लोगों से भारत में स्थानीय स्तर पर संक्रमण अब फैल चुका है। 

79

दूसरे चरण में स्थानीय स्तर पर संक्रमण फैलता है, लेकिन ये वे लोग होते हैं जो किसी ना किसी ऐसे संक्रमित शख्स के संपर्क में आये जो विदेश यात्रा करके लौटा हो। 

89

तीसरा स्तर और थोड़ा खतरनाक माना जाता है। ये है 'कम्युनिटी ट्रांसमिशन' जिसे लेकर भारत सरकार चिंतित है। 'कम्युनिटी ट्रांसमिशन' तब होता है जब कोई व्यक्ति सीधे तौर पर संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए बिना या संक्रमित देश की यात्रा किए बिना ही इसका शिकार हो जाता है। 

99

चौथा चरण तब होता है, जब संक्रमण स्थानीय स्तर पर महामारी का रूप ले लेता है। 
 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
ज्ञान पोस्ट क्या है? क्या डाक सेवा सच में भारत के बच्चों की पढ़ाई बदल सकती है?
Recommended image2
6 सरकारी नौकरी में बंपर भर्तियांः 37803 पद-₹1.4 लाख तक सैलरी, जानें अप्लाई की लास्ट डेट
Recommended image3
एक महीने में 900 कुत्तों का कत्लेआम, भारत के इस राज्य में पंचायतें क्यों कर रहीं बेजुबानों का मर्डर?
Recommended image4
Republic Day Security Alert: 30,000 जवान, AI स्मार्ट ग्लास और रियल-टाइम ट्रैकिंग से दिल्ली सील
Recommended image5
जम्मू-कश्मीर: कठुआ में सेना ने जैश आतंकी किया ढेर, अब भी कई आतंकियों के छुपे होने का इनपुट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved