MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • चौंकिए मत, ये कश्मीर नहीं मरीना बीच है, जहां समुद्र उगल रहा जहरीला झाग

चौंकिए मत, ये कश्मीर नहीं मरीना बीच है, जहां समुद्र उगल रहा जहरीला झाग

चेन्नई. प्रदूषण के प्रकोप से सिर्फ राजधानी दिल्ली के लोग ही नहीं बल्कि दक्षिण के चेन्नई के लोग भी दो-दो हाथ कर रहे है। बीते महीने चेन्नई में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना रहा है। इन सब के बीच शुक्रवार को चेन्नई के लोग समुद्र तट पर सफेद झाग देखकर हैरान रह गए। जिसके बाद से दिल्ली के यमुना नदी की याद आ गई। जिसमें प्रदूषण के कारण नदी में सफेद झाग एकत्र हो गए थे। जिसके बाद अब ठीक वही स्थिति चेन्नई के मरीना बीच की भी हो गई है।

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 01 2019, 03:39 PM IST| Updated : Dec 01 2019, 03:42 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
चेन्नई के प्रसिद्ध मरीना बीच पर प्रदूषण का असर साफ देखने को मिला, जब समुद्र की हर लहर अपने साथ सफेद झाग को किनारे तक ला रही थी। इस झाग के साथ ही हवा में उठने वाली दुर्गंध भी बर्दाश्त से बाहर हो रही थी।
27
जानकारों की माने तो ये झाग फैक्ट्रियों और अस्पतालों की ओर से कचरा सीधे समुद्र में बहा देने की वजह से बन रहा है। ये सच है और हर एक पर असर डाल रहा है।
37
पर्यावरणविदों का कहना है कि इस झाग की वजह चेन्नई में बीते दो दिनों से होने वाली बारिश भी हो सकती है। बारिश की वजह से नदियों का समुद्र में बहाव तेज हो जाता है और वो अपने साथ तेजी से समुद्र में कचरा लाती है। इस वजह से भी तट पर झाग देखी जा सकती है।
47
स्थानीय लोगों की माने तो हर साल के अंत में ऐसी स्थिति बनती है। जिसके बाद छोटे बच्चे भी झाग का मजा ले रहे है और उसमें खेल रहे है।
57
जानकारों की माने तो यह झाग एक केमिकल है। जो आम लोगों के लिए खतरनाक है। गौरतलब है कि दिल्ली में भी प्रदूषण के कारण नवंबर माह में ऐसी स्थिति देखने को मिली थी।
67
मछुआरे डिल्ली ने बताया नदी से जो पानी पुल के जरिए समुद्र में आता है, वही तट तक झाग को लेकर आता है। जिसके बाग छोटे बच्चे भी समुद्र की इस झाग के साथ खेलने लगते हैं। उन्हें ये एहसास नहीं होता कि इसके कैमिकलउनके शरीर को कितना नुकसान पहुंचा सकते हैं।
77
निराश मछुआरे फैक्ट्रियों और अस्पतालों को दोष देते हैं कि वो बिना ट्रीट किया कचरा नदियों और समुद्र में बहा देते हैं, बिना ये सोचे कि समुद्री जीवों या आसपास रहने वाले इनसानों के लिए ये कितना खतरनाक होता है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved