MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • भारी बारिश के चलते गुजरात-महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में मची तबाही, पुल-सड़कें बहा ले गई बाढ़, देखें कुछ Pics

भारी बारिश के चलते गुजरात-महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में मची तबाही, पुल-सड़कें बहा ले गई बाढ़, देखें कुछ Pics

मौसम डेस्क. दक्षिण-पश्चिम मानसून(Southwest Monsoon) की सक्रियता के चलते कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। इससे बाढ़ आ गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुजरात, महाराष्ट्र के अलावा मध्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, उत्तरी तेलंगाना, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर,केरल, मराठवाड़ा, दक्षिणपूर्व राजस्थान में भी भारी बारिश हो सकती है।  

3 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Jul 11 2022, 10:19 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

यह तस्वीर गुजरात के तापी जिले के पांचोल और कुम्भिया गांवों को जोड़ने वाला पुल की है। बाढ़ से यह पुल बह गया।

असम में बाढ़ से अब तक 192 लोगों की मौत: असम में बाढ़ की स्थिति में काफी सुधार होने के बावजूद रविवार को दो और लोगों की मौत हो गई। असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथारिटी (ASDMA) के बुलेटिन के अनुसार, दोनों मौतें हैलाकांडी जिले में हुईं। इस साल बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 192 हो गई। अभी भी 12 जिलों में 5,39,334 बाढ़ से पीड़ित हैं। 18 राजस्व मंडलों के कुल 390 गांव पानी में डूबे हैं।कछार सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है, जहां 3,55,960 लोग अब भी प्रभावित हैं। इसके बाद मोरीगांव का नंबर आता है जहां 1,42,662 लोग बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य में 38,000 से अधिक लोग 114 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। 48 राहत वितरण केंद्र चालू हैं। एएसडीएमए ने कहा कि कुल 7,368.41 हेक्टेयर फसल क्षेत्र बाढ़ के पानी में है।  राज्य में कोई भी बड़ी नदियां खतरे के निशान से ऊपर नहीं बह रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25

महाराष्ट्र: ऑटोरिक्शा के उफनते नाले में गिर जाने और डूबने से पांच लोगों को बचाने के लिए भारतीय सेना के एक जवान ने अपनी जान जोखिम में डाल दी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जवान निखिल काले ने कुछ ग्रामीणों की मदद से डूबते ऑटो रिक्शा में रस्सी बांधी  और सभी पांच यात्रियों को बाहर निकाला। भद्रावती पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि बहादुर भारतीय सेना का जवान है, जो भद्रावती तहसील के पनवाड़ाला गांव का निवासी है। घटना 9 जुलाई को दोपहर 2 बजे पनवाड़ाला और तकली गांवों के बीच हुई। एक अधिकारी ने बताया कि विशेष रूप से काले तैरना नहीं जानता था, लेकिन दूसरों की जान बचाने के लिए वो पानी में उतरा। लद्दाख में तैनात काले छुट्टी पर अपने पैतृक गांव आ रहे हैं। तस्वीर-श्रीरंगपटना में लगातार मानसूनी बारिश के बाद कृष्णा राजा सागर (केआरएस) जलाशय के जल स्तर में वृद्धि हुई है।

35

दक्षिण, मध्य गुजरात में भारी बारिश; 1,500 से अधिक लोगों को निकाला गया: गुजरात के दक्षिण और मध्य जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई है, जिससे नदियां उफान पर हैं और विभिन्न निचले इलाकों में पानी भर गया है। यहां से 1,500 लोगों को निकाला गया है।  नवसारी और वलसाड जिलों के निचले इलाकों से 700 से अधिक लोगों को निकाला गया। बाढ़ से कई सड़कें, पुल और सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। दक्षिण और मध्य गुजरात और सौराष्ट्र के कई बांधों और नदियों में शनिवार से भारी बारिश हुई है। कई नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं। तस्वीर-भद्राचलम में लगातार मानसून की बारिश के बाद गोदावरी नदी उफन पड़ी है। तेलंगाना राज्य के मुख्य सचिव सोमेश कुमार ने जिला कलेक्टरों को अलर्ट रहने को कहा है।

45

तस्वीर- कुल्लू जिले में लगातार मानसूनी बारिश के बाद ब्यास नदी यूं बह रही है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को सभी उफनती नदियों और नालों से दूर रहने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें-Monsoon Update:देश के अधिकांश हिस्से में मानसून जबर्दस्त मेहरबान, कई राज्यों में भारी बारिश का खतरा

55

तस्वीर- हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल में भारी बारिश के बाद चार मंजिला इमारत ढह गई। यहां लगातार बारिश हो रही है।

यह भी पढ़ें-Amarnath Flash Flood: श्रद्धालुओं की जान बचा रहे सेना के जवान, देखें बचाव अभियान की 10 ताजा तस्वीरें

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
 
3rd TEST • SA vs AUS
Stumps
SASA
329 & 387
AUSAUS
429
Day 4
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कांग्रेस से मतभेद फिर भी ध्रुव राठी ने किया समर्थन! 1 नवंबर को लेकर जनता से कर दी बड़ी अपील
Recommended image2
समंदर में भारत का नया बाहुबली! INS विक्रांत पर उतरा राफेल, पहली कोशिश में ही रचा इतिहास
Recommended image3
UP UCC: 2027 में BJP की वापसी हुई तो यूपी में लागू होगी समान नागरिक संहिता! अमित शाह का बड़ा ऐलान
Recommended image4
MBA करने लंदन गई छात्रा का पुणे के फ्लैट में मिला शव? पिता ने खंगाला बैंक अकाउंट तो उड़े होश
Recommended image5
Anant Singh Bail: MLA अनंत सिंह की जमानत रद्द, जानिए क्यों सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया सरेंडर का फरमान!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved