MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • National Herald Case: राहुल गांधी को समन भेजने पर ऐसे पुलिस से भिड़ीं कार्यकर्ता-'लड़की हूं, लड़ सकती हूं'

National Herald Case: राहुल गांधी को समन भेजने पर ऐसे पुलिस से भिड़ीं कार्यकर्ता-'लड़की हूं, लड़ सकती हूं'

नई दिल्ली. नेशनल हेराल्ड केस (National Herald Case) में राहुल गांधी से फिर 15 जून का प्रवर्तन निदेशालय(Enforcement Directorate) के अधिकारियों ने सवाल-जवाब किए। यह तीसरा दिन है, जब राहुल गांधी को पूछताछ के लिए ED आफिस बुलाया गया था, क्योंकि अधिकारी उनके जवाबों से संतुष्ट नहीं थे। इससे पहले 13 जून को 10 घंटे और फिर 14 जून को करीब 11 घंटे तक उनसे सवाल-जवाब किए गए थे। इस दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकताओं का प्रदर्शन चलता रहा। बुधवार को कांग्रेस की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी दिल्ली में पार्टी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।  इस दौरान उनकी पुलिस से झूमाझटकी हुई। इससे पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा,"क्या हम आतंकवादी हैं? तुम हमसे क्यों डरते हो? वे कांग्रेस नेता- कार्यकर्ता पर पुलिस बल का इस्तेमाल कर रहे हैं।" आगे देखें कुछ तस्वीरें... 

2 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Jun 15 2022, 02:05 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में बुधवार को लगातार तीसरे दिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। 51 वर्षीय राहुल गांधी मध्य दिल्ली के एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित ईडी मुख्यालय में सुबह करीब 11.35 बजे अपने जेड प्लस कैटेगरी के CRPF सुरक्षा एस्कॉर्ट के साथ पहुंचे। महिला कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ झूमाझटकी भी की।
 

27

ED कार्यालय के आसपास पुलिस और अर्धसैनिक बलों की एक बड़ी टुकड़ी तैनात की गई है। साथ ही दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ का विरोध कर रहीं महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्हें उठाकर वहां से ले जाना पड़ा।
 

37

राहुल गांधी की मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को 23 जून को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इस समय वे कोरोना के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। पिछले तीन दिनों से कांग्रेस राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ का विरोध कर रही है। तीसरे दिन महिला कांग्रेस भी प्रदर्शन में शामिल हो गई।

47

सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही धारा 144 लागू की गई है। पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। क्लिक करके पढ़ें तीसरे दिन का घटनाक्रम

57

एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता को काबू में करती लेडी पुलिस। कांग्रेस ईडी मामले में भाजपा पर आरोप लगा रही है। क्लिक करके पढ़ें क्या है नेशनल हेराल्ड केस

67

नई दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बुधवार, 15 जून को नई दिल्ली में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। 

77

प्रदर्शनकारी महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हुई। राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ का बुधवार को तीसरा दिन था।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
राहुल गांधी

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
Recommended image2
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Recommended image3
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
Recommended image4
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान
Recommended image5
Rahul Gandhi को बोलने से रोका तो मचा बवाल, ये 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved