MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • 21 दिन के लॉकडाउन का पहला दिनः थम गई मायानगरी; सड़के सुनसान घरों में कैद हुई जिंदगी

21 दिन के लॉकडाउन का पहला दिनः थम गई मायानगरी; सड़के सुनसान घरों में कैद हुई जिंदगी

मुंबई. कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए आज यानी बुधवार से देशभर को लॉकडाउन कर दिया गया है। वहीं महाराष्ट्र में लॉकडाउन का पहला दिन तो कर्फ्यू का दूसरा दिन है। दरअसल महाराष्ट्र सरकार ने 24 मार्च से महाराष्ट्र में कर्फ्यू लागू कर दिया है। वहीं, 25 मार्च से केंद्र सरकार ने लॉकडाउन कर दिया है। जिसके कारण बुधवार को हमेशा भागने वाला शहर मुंबई की हालत कुछ अलग ही रही। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे अधिक 116 है। जबकि 3 लोगों की मौत भी हो चुकी है। हालांकि राहत भरी खबर यह है कि इसमें 14 से ज्यादा लोग नेगेटिव स्टेज पर हैं।लेकिन अभी तक इन्हें डिस्चार्ज नहीं किया गया है। बुधवार को सांगली से पांच कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी एक ही परिवार से हैं। वहीं, राज्य सरकार का दावा है कि कोरोना का असर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। तस्वीरों में देखिए कैसे थम गई मुंबई...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Mar 25 2020, 06:51 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
117
लॉकडाउन लागू किए जाने के बाद मुंबई का यह रेलवे स्टेशन विरान पड़ा हुआ है। आम दिनों में स्टेशन पर पैर रखने भर की जगह नहीं होती थी। वहीं, ट्रेनों का परिचालन भी 14 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है।
217
कोरोना के कहर को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने कर्फ्यू लागू किया है। जिसका पालन कराने के लिए महाराष्ट्र पुलिस लगातार कदम उठा रही है।
317
मुंबई के बीच पर हमेशा भीड़ नजर आता था। लेकिन लोगों को घरों में रहने का निर्देश दिया गया है। जिसके बाद यह समुंद्र का किनारा रेगिस्तान बन गया है।
417
कोरोना वायरस के असर को देखते हुए सबकुछ बंद कर दिया गया है। इसी क्रम में महाराष्ट्र का यह मंत्रालय है जहां सन्नाटा पसरा हुआ है।
517
मुंबई की लोकल ट्रेनों में आने-जाने के लिए लोगों को धक्के खाने पड़ते थे। लेकिन ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। जिसके बाद खाली ट्रेन का यह दृश्य।
617
मुंबई का यह मरीन बीच हमेशा पर्यटकों से भरा होता था। लेकिन लॉकडाउन किए जाने के बाद सबुकछ बंद कर दिया गया है। पूरे राज्य यदि बहुत जरूरी नहीं है तो किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
717
817
मुंबई की यह सड़क हमेशा राहगीरों से भरी होती थी। लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण कर्फ्यू और लॉकडाउन दोनों जारी है। जिसके कारण सड़कों पर पसरा सन्नाटा यह साफ जाहिर करता है कि किस कदर कोरोना का प्रकोप तेज होता जा रहा है। जिससे बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिग ही एक मात्रा रास्ता है।
917
लॉकडाउन किए जाने के बाद हमेशा भागने वाला सपनों का शहर मुंबई का पहिया एकदम से थम गया है। हमेशा बाहर दिखने वालों घरों में कैद हैं।
1017
लॉकडाउन किए जाने के बाद मुंबई शहर में सारे काम ठप्प हो गए हैं। मजदूरों को भी घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है।
1117
हमेशा लोगों से गुलजार रहने वाले पार्क भी इस समय खाली हैं। लोग अपने घरों में कैद हैं। महाराष्ट्र में जिस प्रकार तेजी से संक्रमण फैल रहा है उसको रोकने के लिए लोगों के पास एक मात्र रास्ता है और वह है घरों से बाहर नहीं निकलना।
1217
लॉकडाउन किए जाने के बाद मायानगरी की यह प्रमुख सड़क रेगिस्तान जैसी नजर आ रही है।
1317
मुंबई का यह होटल ताज भी एकदम विरान पड़ा हुआ है।
1417
लॉकडाउन किए जाने के बाद लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं।
1517
मुंबई की सड़कों पर पसरा सन्नाटा यह साफ जाहिर करता है कि लोग लॉकडाउन और कर्फ्यू का किस कदर पालन कर रहे हैं।
1617
मुंबई में हमेशा पर्यटक नजर आते थे। लेकिन पहले सभी विदेशी उड़ानों की आवाजाही रोकने के बाद अब लॉकडाउन कर दिया गया है। जिससे लोग कहीं भी आ जा नहीं पा रहे हैं।
1717
मुंबई में लॉकडाउन के बाद पसरा सन्नाटा। लोगों को ऐसा माहौल पहली बार देखने को मिल रहा है। जब 24 घंटे दौड़ने वाली मुंबई एकदम से थम गई है।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Agniveer Recruitment 2026: वैकेंसी 25,000+, सैलरी Rs.30,000-जानिए पूरा अप्लाई प्रॉसेस
Recommended image2
South Block को अलविदा, अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार! जानिए वो 7 खासियतें जो इसे बनाती हैं खास
Recommended image3
कौन थीं सरला माहेश्वरी और उनके काम में क्या था खास? दूरदर्शन की आइकॉन न्यूज़रीडर का निधन
Recommended image4
Now Playing
Bharat Bandh : बैंक, बाजार और क्या-क्या रहेगा बंद? क्या पड़ेगा असर
Recommended image5
इम्फिंज़ी डर्वालुमैब क्या है? कैंसर की वो दवा जिसे भारत में इस्तेमाल की अभी-अभी मिली मंज़ूरी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved