बच्चों के खेल-खेल में मां ने बना दी दुनियाभर में लोकप्रिय बॉर्बी डॉल
13 फरवरी, 1959 को दुनिया की सबसे लोकप्रिय गुड़िया पहलीबार लोगों के सामने आई थी। हालांकि कुछ लोग इसे 9 मार्च भी मानते हैं। इसे न्यूयॉर्क में आयोजित एक टॉय फेयर में ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्रिप के स्विमसूट(Swimwear) में प्रेजेंट किया गया था। बॉर्बी डाल की जनक अमेरिका की एक लेडी बिजनेसमैन रुथ हैंडलर को माना जाता है। इनकी एक बेटी थी। जो खिलौनों से बोर हो जाती थी। तभी रुथ के दिमाग में एक ऐसी डॉल बनाने का विचार आया, जिससे उनकी बेटी खेल सके। बता दें कि बॉर्बी गर्ल दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यह हर साल 6 करोड़ से ज्यादा बिकती है। जानते हैं कहानी...

रुथ अपने पति इलियट हैंडलर के साथ गुड़िया घर के फर्नीचर बनान का काम करती थीं। उनकी बेटी का नाम बारबरा था। उनकी बेटी जब अपनी सहेलियों के साथ खेलती, तो उसमें अपनी छवि देखती थी। वो गुड़िया का मेकअप करती, उसे अच्छे तैयार करती। तभी किसी सहेली ने कहा कि अगर सचमुच में ऐसी जीती-जागती गुड़िया होती, तो कितना अच्छा होता। बस रुथ ने जापान से सामान लाईं और करीब तीन साल तक प्रयोग करती रहीं। इसके बाद बॉर्बी का जन्म हुआ।
1959 में अमेरिकी टेलिविजन पर एक कार्टून प्रोग्राम के दौरान पहली बार बॉर्बी डॉल का विज्ञापन आया था। यह विज्ञापन बेहद रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया। इसमें बॉर्बी डॉल खुद अपना परिचय देते देखी गई।
1961 में बॉर्बी डॉल के लिए बॉयफ्रेंड की डिमांड होने लगी। हैंडलर ने उसके लिए एक बॉयफ्रेंड बनाया। इसका नाम उन्होंने अपने बेटे केन के नाम पर रखा। बॉर्बी का बेस्ट फ्रेंड मज 1963 में आया।
बाबी का फिगर हमेशा विवादों में रहा। इसकी कमर पतली और छाती उभरी बनाई गई। इसलिए कहा गया है कि यह छोटी लड़कियों के लिए बॉर्बी ठीक नहीं है।
कंपनी ने 2016 मे बॉर्बी गर्ल को और बेहतर बनाने पहली बार प्रयोग किए। कंपनी ने डॉल के तीन नए बॉडी टाइप-लंबी बार्बी, छोटे कद की बार्बी और सुडौल बार्बी लॉन्च किए थे। इस बदलाव से बॉर्बी की बिक्री बढ़ती गई।
बॉर्बी को सोशल कैम्पेन का भी हिस्सा बनाया जाता रहा है। 2017 नवंबर में बार्बी स्टाइल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (@BarbieStyle) ने फैशन ब्लॉगर व ऑथर ऐमी सॉन्ग (Aimee Song) के साथ एक कैंपेन लॉन्च किया था। इसमें बॉर्बी की टीशर्ट पर लव विंस (Love wins) लिखा गया था। यह LGBT (Lesbian, gay, bisexual, and transgender) के सपोर्ट में था।