MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • Friendship Day 2022: बिजनेस की दुनिया के 12 दोस्त, कारोबार से ज्यादा दोस्ती के लिए मशहूर हैं ये 6 जोड़ियां

Friendship Day 2022: बिजनेस की दुनिया के 12 दोस्त, कारोबार से ज्यादा दोस्ती के लिए मशहूर हैं ये 6 जोड़ियां

Friendship Day 2022: भारत में अगस्त महीने के फर्स्ट संडे को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। यह दिन दोस्ती के नाम होता है। भारत में अलग-अलग फील्ड में दोस्तों की ऐसी कई जोड़ियां हैं, जिनकी फ्रेंडशिप की मिसाल दी जाती है। इनमें न सिर्फ फिल्म या राजनीति जगत बल्कि बिजनेस की दुनिया की भी कई जोड़ियां शामिल हैं। फ्रेंडशिप डे के मौके पर हम बता रहे हैं कारोबार जगत के उन मशहूर दोस्तों के बारे में, जिनकी दोस्ती न सिर्फ कई सालों से कायम है बल्कि वक्त के साथ और मजबूत होती जा रही है। 

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Aug 12 2022, 05:58 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

रतन टाटा और शांतनु नायडू :
रतन टाटा और उनके 28 साल के यंग दोस्त शांतनु नायडू की दोस्ती काफी मशहूर है। दरअसल, 2021 में रतन टाटा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने शांतनु नायडू के साथ अपना 84वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस वीडियो में शांतनु ने रतन टाटा के कंधे पर हाथ रखा था। शांतनु टाटा ग्रुप में ही काम करते हैं, लेकिन वो रतन टाटा के कर्मचारी कम और दोस्त ज्यादा हैं। दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। शांतनु नायडू अमेरिका की कार्नेल यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है। शातंनु, जुलाई 2018 से रतन टाटा के ऑफिस में डिप्टी जनरल मैनेजर के तौर पर काम कर रहे हैं। शांतनु आवारा कुत्तों के लिए किए गए काम की वजह से रतन टाटा के करीब आए। शांतनु की खुद की एक कंपनी मोटोपॉज है, जो कुत्तों के लिए अंधेरे में चमकने वाला रिफ्लेक्टर कॉलर बनाती है। 

26

राधेश्याम अग्रवाल और राधेश्याम गोयनका :
इमामी (Emami) के फाउंडर राधेश्याम अग्रवाल (Radheshyam Agarwal) और राधेश्याम गोयनका (Radheshyam Goenka) की दोस्ती बचपन से है। दोनों दोस्तों ने महज 20 हजार रुपए से अपना बिजनेस शुरू किया था। आज उनके द्वारा खड़े किए गए इमामी ग्रुप (Emami Group) का कारोबार 25000 करोड़ रुपए का है। दोनों की दोस्ती बचपन से शुरू हुई और कारोबारी पार्टनरशिप बनने के बाद भी चल रही है। राधेश्याम गोयनका और राधेश्याम अग्रवाल कोलकाता के एक ही स्कूल में पढ़ते थे। दोनों का परिचय एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुआ था। फरवरी 2022 में दोनों फाउंडर्स ने इमामी लिमिटेड में अपने एग्जीक्यूटिव रोल छोड़ने का फैसला किया। गोयनका अप्रैल, 2022 से कंपनी में नॉन एग्जीक्यूटिव चेयरमैन हैं, जबकि अग्रवाल मानद चेयरमैन हैं। 

36

वॉरेन बफे और बिल गेट्स : 
माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स (Bill Gates) और बर्कशायर हैथवे के मालिक वॉरेन बफे बहुत अच्छे दोस्त हैं। बिल गेट्स और वॉरेन बफे की उम्र में 25 साल का अंतर है, लेकिन दोनों एक- दूसरे के बेहद करीबी दोस्त हैं। वॉरेन बफे जहां 92 साल के हैं, वहीं बिल गेट्स अभी 67 साल के हैं। गेट्स साल 2004 से लेकर 15 सालों तक बर्कशायर हैथवे के बोर्ड में रहे। वहीं वॉरेन बफे, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन में 15 सालों तक ट्रस्टी रहे। गेट्स और बफे की दोस्ती 90 के दशक में शुरू हुई। दोनों कई इवेंट में साथ भी नजर आ चुके हैं। कई मायनों में इनके विचार भी काफी मिलते-जुलते हैं। 

46

मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी : 
रिलांयस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी भी काफी अच्छे दोस्त हैं। कहा जाता है कि दोनों की दोस्ती 2014 के बाद हुई है। मुकेश और नीता अंबानी गौतम अडाणी के बड़े बेटे की शादी में गोवा भी गए थे। वहीं मुकेश अंबानी ने गौतम अडाणी को रिलायंस फाऊंडेशन के हॉस्पिटल की लॉन्चिंग पर बुलाया था।

56

वॉरेन बफे और चार्ली मुंगेर : 
लंबे समय से वॉरेन बफे (Warren Buffett) और उनके बिजनस पार्टनर चार्ली मुंगेर की दोस्ती कायम है। दोनों की दोस्ती को  60 साल से ज्यादा हो चुके हैं। वॉरेन बफे जहां अमेरिकी कंपनी बर्कशायर हैथवे के मालिक हैं तो मुंगेर चार्ली कंपनी के वाइस चेयरमैन हैं। दोनों की पहली मुलाकात 1959 में एक डिनर के दौरान हुई थी। उन्होंने अपना पहला मिलियन डॉलर इनवेस्टमेंट Dempster में किया था। आज कई कंपनियों में बर्कशायर हैथवे का इन्वेस्टमेंट है। इनमें Apple, Bank of America, American Express, Coca Cola, General Motors, Moody’s और Verizon शामिल हैं। वॉरेन बफे, मुंगेर को अपना सबसे भरोसेमंद मानते हैं। दोनों ही बिजनेस को आगे ले जा रहे हैं। 

66

मुकेश अंबानी और आनंद जैन : 
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और जय कॉर्प लिमिटेड के चेयरमैन आनंद जैन बहुत अच्छे दोस्त हैं। मुकेश अंबानी अक्सर अपने बिजनेस और राजनीतिक मामलों में आनंद जैन से सलाह-मशविरा करते हैं। बता दें कि मुकेश और आनंद दोनों ही क्लासमेट हैं। मुकेश के पिता धीरूभाई अंबानी आनंद जैन को अपने बेटे की तरह ही मानते थे। आनंद जैन अक्सर रिलायंस के हेडक्वार्टर में मुकेश अंबानी से मिलने आते हैं।

ये भी देखें : 

रोमांस करते-करते एक-दूजे के दोस्त बन बैठे ये 10 TV कपल, अब छिड़कते हैं एक-दूसरे पर जान

मुश्किल में फंसी रवीना की सलमान ने ऐसे की मदद, फ्रेंडशिप डे पर सेलेब्स की दोस्ती के 8 रोचक किस्से

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
अब बदलेगा भारत के इस राज्य का नाम, जानिए परिवर्तन की पूरी कहानी और केंद्र सरकार की मंजूरी
Recommended image2
Delhi Airport Emergency: बाल-बाल बचे 150 यात्री! स्पाइसजेट फ्लाइट SG121 का इंजन फेल, क्या था कारण?
Recommended image3
Ranchi Air Ambulance Crash Video: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, एक मौत
Recommended image4
Terror Module: भारत को दहलाने की साजिश रच रहे थे आतंकी, इन 2 राज्यों से 8 संदिग्ध गिरफ्तार
Recommended image5
हथियार, ठिकाने और प्रोपेगैंडा: बांग्लादेश हैंडलर्स ने भारत पर हमले का कैसे बनाए प्लान?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved