- Home
- National News
- कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर सतर्क हुई सरकार, सड़कों से लेकर संसद भवन तक सब कुछ हो रहा सैनिटाइज
कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर सतर्क हुई सरकार, सड़कों से लेकर संसद भवन तक सब कुछ हो रहा सैनिटाइज
नई दिल्ली. भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को देश में कोरोना के 40 मामले सामने आए थे। इसके बाद शनिवार को भी 80 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 300 के पार जा चुकी है। इस बीच सरकार लगातार इस महामारी को रोकने के प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में सभी सार्वजनिक जगहों को सैनिटाइज किया जा रहा है। पूरे देश में सबसे ज्यादा मामले महारष्ट्र में सामने आए हैं। यहां अब तक 64 लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके बाद पुणे में सराकार ने सड़कों को भी सैनिटाइज कराना शुरू कर दिया है। लोकसभा स्पीकर एम बिरला के आदेश पर संसद भवन को भी सैनिटाइज किया गया है।
110

कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच सरकार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। केन्द्र सरकार और राज्य सरकारों ने सार्वजनिक जगहों को सैनिटाइज करना शुरू कर दिया है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

210
महाराष्ट्र के पुणे में फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने सड़कों को सैनिटाइज किया।
310
भारत में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से ही सामने आए हैं। यहां अब तक 64 लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है।
410
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के कहने पर संसद भवन को भी सैनिटाइज किया गया।
510
कई कंपनियों के कर्मचारियों ने मिलकर संसद भवन को सैनिटाइज किया।
610
भारत में ट्रेनों में भी साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। हमारे देश में बड़ी मात्रा में लोग अभी भी ट्रेन में सफर कर रहे हैं।
710
कोरोना की दहशत के बीच पुलिसकर्मी भी अपनी सुरक्षा का पूरा ख्याल रख रहे हैं।
810
ट्रेनों के अलावा प्लेटफॉर्म को भी सैनिटाइज किया जा रहा है और कोरोना को रोकने के प्रयास जारी हैं।
910
देश के बड़े शहरों में मेट्रो स्टेशन और गाड़ियों को सैनिटाइज किया जा रहा है। साथ ही लोगों से कम से कम यात्रा करने की अपील की गई है।
1010
एयरप्लेन कंपनियों ने भी अपने प्लेन अच्छे तरीके से सैनिटाइज किए हैं। हालांकि इसके बाद भी संक्रमण विदेशों से भारत आ चुका है। अब सरकार ने 22 मार्च से एख सप्ताह के लिए सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स की लैंडिंग पर रोक लगा दी है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos