MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और लैंडस्लाइड्स से भारी तबाही, वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई, देखें चौंकाने वाली तस्वीरें

हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और लैंडस्लाइड्स से भारी तबाही, वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई, देखें चौंकाने वाली तस्वीरें

जम्मू/शिमला. उत्तर भारत में भारी बारिश से आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं ने तबाही बरपा दी है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन और वर्षा से जुड़ीं अन्य तरह की अलग-अलग घटनाओं में 22 लोगों की मौत की खबर है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि राज्य के हमीरपुर जिले में अचानक आई बाढ़ में फंसे 22 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन प्रभावित जिलों में युद्धस्तर पर बचाव अभियान चला रहा है। कांगड़ा जिले में शनिवार को भारी बारिश के कारण चक्की पुल गिरने के बाद पठानकोट और जोगिंद्रनगर के बीच ट्रेन सेवा को निलंबित कर दिया गया है। नूरपुर में कंडवाल के पास चक्की नदी पर बना रेलवे पुल सुबह ढह गया। उधर, जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा शुक्रवार शाम को भारी बारिश के कारण अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई। देखिए कुछ फोटोज... 

2 Min read
Amitabh Budholiya
Published : Aug 20 2022, 01:56 PM IST| Updated : Aug 20 2022, 08:52 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण शनिवार को स्कूल बंद करने पड़े। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और निवासी अपने घरों के अंदर फंसे रहे। अधिकारियों ने कहा कि कांगड़ा में एक 'कच्चा' घर गिरने से नौ साल के बच्चे की मौत हो गई। यह तस्वीर शिमला जिले के ठियोग की है। यहां भारी मानसूनी बारिश के कारण भूस्खलन के बाद एक बोल्डर से व्हीकल्स डैमेज हो गया।

28

हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग ने 25 अगस्त तक राज्य में भारी बारिश की भविष्यवाणी के कारण भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशक सुदेश कुमार मोख्ता ने कहा कि कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सिरमौर, सोलन, हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के साथ अगले तीन-चार दिनों के लिए अगले 24 घंटों के दौरान बारिश बढ़ने की संभावना है। 

38

यह तस्वीर शिमला की है। यहां भारी बारिश के बाद सड़कें बह गईं। जगह-जगह ऐसी ही तस्वीरें सामने आई हैं। आगे भी खतरा बताया गया है।

48

यह तस्वीर हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला की है। यहां मानसूनी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ के बाद चक्की नदी पर रेलवे पुल का एक हिस्सा ढह गया।

58

हिमाचल प्रदेश में बाढ़ के बाद पहाड़ियां दरकने से उनका मलबा सड़कों पर आ गया। इससे कई गाड़ियां दब गईं।

यह भी पढ़ें-हिमाचल में भारी बारिश ने मचाई तबाही, बाढ़ और लैंडस्लाइड्स आदि में 13 लोगों की मौत, खतरा अभी टला नहीं
 

68

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा शुक्रवार शाम को भारी बारिश के कारण अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई। 

यह भी पढ़ें-Monsoon Update: झारखंड, मप्र, छग, ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए आपके राज्य का हाल

78

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है।

88

सुरक्षा के हित में एहतियात के तौर पर कटरा से यात्रा के ऊपर की ओर आवाजाही को रोक दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि आपदा प्रबंधन टीमों और चिकित्सा इकाइयों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट पर रखा गया है। 

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved