- Home
- National News
- कोरोना से जंगः HERO ने दिए 60 मोबाइल एंबुलेंस, तंग गलियों और कच्चे रास्तों पर फंसे मरीजों को मिलेगी राहत
कोरोना से जंगः HERO ने दिए 60 मोबाइल एंबुलेंस, तंग गलियों और कच्चे रास्तों पर फंसे मरीजों को मिलेगी राहत
नई दिल्ली. भारत में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या 11 हजार के पार पहुंच गई है। इन सब के बीच कोरोना के खिलाफ जारी जंग में तमाम वॉरियर्स सामने आए रहे हैं। इसी क्रम में अब हीरो कंपनी भी आगे आई है। Hero Motocorp ने मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए देश भर में 60 मोबाइल एंबुलेंस दान किए हैं। ये एंबुलेंस देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाई जाएंगी। इसमें साइड कार लगाई गई है जिसमें मरीज को लाया और ले जाया जा सकता है।
18

गलियों में ले जाना होगा आसान
इन टू-व्हीलर एंबुलेंस को पतली गलियों और कच्चे रास्तों पर चलाना आसान होगा। इस एंबुलेंस में हीरो एक्सट्रीम 200r का इस्तेमाल किया गया है।
28
हीरो द्वारा तैयार किए गए इस मोबाइल एंबुलेंस में नए BS6 नियम का ध्यान रखा गया है। इस बाइक में एयर कूल्ड टेक्नोलॉजी से लैस 199.6 इंजन लगाया गया है।
38
बाइक एंबुलेंस में रहेंगी ये सुविधाएं
इस टू-व्हीलर एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर, फर्स्ट एड किट, फायर एक्सटिंगिशर लगाया गया है। साथ ही इसमें मरीज को आराम करने की भी व्यवस्था की गई है।
48
हीरो द्वारा तैयार किए गए ऐसी 60 एंबुलेंस देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाई जाएंगी।
58
हीरो ने 100 करोड़ किए दान
इससे पहले कोरोना वायरस से निपटने के लिए हीरो ग्रुप ने 100 करोड़ रुपये दान करने का वादा किया है। जिसमें से 50 करोड़ पीएम केयर फंड में दिए जाएंगे।
68
जबकि 50 करोड़ रुपये में टू- व्हीलर एंबुलेंस, मास्क, सैनिटाइजर, ग्लव्स और 100 वेंटीलेटर दिए जाएंगे। साथ ही रोज कमाकर खाने वाले करीब 15 हजार कर्मचारियों को फूट पैकेट्स बांटे जाएंगे।
78
देश में कोरोना की स्थिति
कोरोना के संक्रमण से जूझ रहे देश के 32 से अधिक अधिक राज्यों में संक्रमित मरीजों की संख्या 11 हजार के पार पहुंच गई है। कोरोना के संक्रमण से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 2684 है। जबकि यहां अब तक 178 मरीजों की मौत हो चुकी है।
88
कोरोना के संक्रमण से दिल्ली का भी बुरा हाल है। यहां अब तक 1561 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि 30 लोगों की मौत हो चुकी है। देशभर में अब तक 398 लोगों की जान गई है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos