MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • आखिर गलवान घाटी की जमीन पर कब्जा क्यों चाहता है चीन? ये है बड़ी वजह

आखिर गलवान घाटी की जमीन पर कब्जा क्यों चाहता है चीन? ये है बड़ी वजह

नई दिल्ली. भारत और चीन सेना के बीच काफी समय से गलवान घाटी में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव बना हुआ है। अब 15 जून सोमवार की देर रात को दोनों सेनाओं में हिंसक झड़प हो गई। इस हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए। वहीं, चीन को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन उसने इस पर चर्चा नहीं की। चीन का इस तरह से छुपकर भारतीय सेना पर वार करना सभी के मन में एक सवाल पैदा करता है कि आखिर गलवान घाटी की जमीन पर अपना कब्जा चीन क्यों चाहता है? 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jun 20 2020, 04:21 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

दरअसल, अक्साई चीन पर हमेशा से भारत का दावा रहा है लेकिन इस इलाके में चीन का कब्जा है और ये पठारी क्षेत्र है। इस इलाके में चीन सामरिक तौर पर अपनी मौजूदगी और मजबूत करना चाहता है इसलिए वो इसके आगे के हिस्सों पर भी अपना कब्जा चाहता है। गलवान घाटी के जिस इलाके को लेकर इन दिनों विवाद चल रहा है वो भारत के उत्तरी इलाके में सुदूर, बेहद संकरे और कटीले पहाड़ों और तेजी से बहती नदियों के बीच स्थित है। यह क्षेत्र लगभग 14,000 फीट (4,250 मीटर) की ऊंचाई पर स्थित है और तापमान अक्सर शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26

मीडिया रिपोर्ट्स में सैन्य विशेषज्ञों के हवाले से कहा जा रहा है कि मौजूदा फेस-ऑफ का सबसे प्रमुख कारण भारत का ट्रांसपोर्ट लिंक को बेहतर बनाने के लिए सड़कों और हवाई अड्डों का निर्माण करना है। चीन इस इलाके में भारत की मजबूत स्थिति से पूरी तरह बौखला उठा है। वो भारत को किसी भी स्थिति में उस इलाके में मजबूत होता नहीं देखना चाहता है।

36

बता दें, एलएसी के किनारे चीन ने पहले ही मजबूत बुनियादी ढांचा बना रखा है। ऐसे में भारत के सीमाई क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर चीन बुरी तरह भड़का हुआ है। चीन को लग रहा है कि इससे इन दुर्गम इलाकों में भी भारत भारी पड़ सकता है। भारत की इस तैयारी से दोनों देशों के बीच जो सैन्य ताकतों का फासला है वो भी कम हो सकता है।
 

46

बता दें दोनों देशों के बीच 1993 में हुए एक समझौते के मुताबिक वास्तविक सीमा रेखा (LAC) पर कोई भी पक्ष बल का प्रयोग नहीं करेगा। लेकिन, चीन ने अपनी चालबाजी के जरिए बिना एक भी गोली चलाए तनाव को शीर्ष स्तर पर पहुंचा दिया है। 

56

इस क्षेत्र में दोनों देश के बीच 4,056 किमी (2,520 मील) लंबी सीमा रेखा है। हिमालय के इस क्षेत्र में चीन भारत के विशाल भूखंड पर अपना दावा करता रहा है। जब इसी घुसपैठ को सेना रोकती है और उन्हें पीछे जाने पर मजबूर करती है तो एलएसी पर तनाव बढ़ जाता है। इस इलाके में दोनों देशों के बीच सीमा विवाद भारत के पूर्व ब्रिटिश औपनिवेशिक प्रशासकों द्वारा किए गए सीमांकन के बाद से ही शुरू हो गया था।
 

66

गलवान में चीन की आपत्ति के बाद भी भारत ने अपनी तरफ एक सड़क का निर्माण बीते साल अक्टूबर में ही पूरा कर लिया था। बता दें, इससे पहले साल 1967 में भारत और चीनी सेना के बीच ऐसी ही झड़प हो चुकी है, जिसमें सैकड़ों चीनी सैनिक मारे गए थे। भारत के भी कई जवान शहीद हो गए थे।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
3rd TEST • SA vs AUS
Stumps
SASA
329
AUSAUS
(90.0 ov)330/4
Day 2
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Fri, 30 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Cyclone Arnab: 11 जिलों में स्कूल बंद, 8 लोगों की मौत, समुद्र की लहरों ने मचाई तबाही
Recommended image2
Gwalior Zoo Missing Case: पति को छोड़ लापता हुई महिला आखिर 20 दिन तक कहां रही? CCTV से मिला सुराग
Recommended image3
Nagpur MLC Election: RSS के गढ़ में कांग्रेस की जीत, कौन हैं वंजारी? BJP के कोहले को कैसे हराया?
Recommended image4
Gurugram Uber Case: ₹625 की राइड के मांगे ₹1,479! मना किया तो महिला टेकी को कैब में किया लॉक,फिर...?
Recommended image5
Cancer Drug Price Cut: ₹80 हजार वाला इंजेक्शन अब ₹7,150 में! 543 दवाएं सस्ती, लेकिन कौन-कौन सी? यहां देखें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved