MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • कोरोना विस्फोट ने बढ़ाई देश की धड़कन, 24 घंटे में 9838 केस, भारत दुनिया का 7 वां देश जहां सबसे अधिक मरीज

कोरोना विस्फोट ने बढ़ाई देश की धड़कन, 24 घंटे में 9838 केस, भारत दुनिया का 7 वां देश जहां सबसे अधिक मरीज

नई दिल्ली. देश में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। संक्रमित मरीजों की संख्या  संक्रमितों की संख्या 2 लाख 26 हजार 713 हो गई। गुरुवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 9851 नए मामले सामने आए। इससे पहले बुधवार को भी 9638 मरीज मिले थे। महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 77 हजार, तमिलनाडु में 27 हजार और दिल्ली में 25 हजार के पार पहुंच गई है। 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jun 05 2020, 10:07 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

4386 मरीज हुए ठीक 
देश में एक ओर जहां कोरोना मरीजों की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। वहीं, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में 4386 मरीज ठीक हुए हैं। जिसके बाद देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1 लाख 8 हजार 450 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 274 मरीजों ने दम तोड़ा है। जिसके बाद अब तक 6363 लोगों की मौत हो चुकी है।  

27

तमिलनाडु और दिल्ली ने बढ़ाई धड़कन 
देश में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 77 हजार 793 कोरोना मरीज है। वहीं, तमिलनाडु और दिल्ली में भी कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने धड़कन बढ़ा दी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 2933 कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं, दिल्ली में 1359 तो तमिलनाडु में 1384 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

37

5 दिन में आए 40 हजार से अधिक केस 
अनलॉक-1 से मुश्किल बढ़ गई है। देश में पिछले 5 दिनों में कोरोना के 40 हजार से अधिक मरीज मिले हैं। 4 जून को 9838, 3 जून को 9638, 2 जून को 8820, 31 मई को 8789, 30 मई को 8364 मामले आए हैं। 

47

महाराष्ट्र में रिकवरी रेट 43.3 फीसदी
महाराष्ट्र में रिकवरी रेट 43.3 फीसदी है। यानी हर 100 संक्रमित में से 43 मरीज ठीक हो रहे हैं। वहीं, तमिलानाडु में ठीक होने वाले मरीजों की दर 54.67 फीसदी है। यानी हर 100 मरीज में से 55 लोग ठीक हो रहे हैं। ऐसे में कोरोना की बढ़ती रफ्तार से राहत की उम्मीद है। 

57

अब तक 43 लाख 86 हजार 376 सैंपलों की जांच 
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान के मुताबिक, अब तक 43 लाख 86 हजार 376 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 43 हजार 661 लोगों की जांच की गई है। 

67

भारत में सबसे कम मृत्यु दर
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने पिछले दिनों कहा, समय पर संक्रमण का पता लगाने और सही इलाज करने की वजह से हम बेहतर स्थिति में हैं। देश में कोरोना संक्रमण से जिन लोगों की मौतें हुई हैं, उनमें से 73% ऐसे थे जिन्हें पहले से ही गंभीर बीमारियां थीं। देश में कोरोना से मौतों की दर सिर्फ 2.82% है, जबकि दुनिया में ये दर 6.13% है।

77

कोरोना के मामले में भारत दुनिया का 7 वां देश 
दुनिया में भी कोरोना का कहर जारी है। कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले में भारत दुनिया का 7 वां देश है। जहां 2 लाख 26 हजार 770 लोग संक्रमित हैं। जबकि अमेरिका पहला देश है, जहां 19 लाख 24 हजार है। जबकि ब्राजील में 6 लाख 15 हजार 870 मरीज है। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved