MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • 4300 किमी प्रति घंटा स्पीड...भारत ने किया इस खतरनाक हथियार का सफल परीक्षण, जानिए क्या है इसकी खासियत

4300 किमी प्रति घंटा स्पीड...भारत ने किया इस खतरनाक हथियार का सफल परीक्षण, जानिए क्या है इसकी खासियत

नई दिल्ली. पाकिस्तान और चीन से विवाद के बीच भारत ने मंगलवार को अपनी सबसे खतरनाक ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह लैंड अटैक वर्जन है। इसका परीक्षण अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के एक अज्ञात द्वीप से किया गया। मिसाइल ने सफलता पूर्वक एक अन्य वीरान द्वीप पर लगाए गए टारगेट को ध्वस्त कर दिया। इस परीक्षण के जरिए मिसाइल की रेंज भी बढ़ाई गई है। आईए जानते हैं इसकी खासियतें...

1 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 24 2020, 01:34 PM IST| Updated : Nov 24 2020, 01:36 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14

भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के लैंड अटैक वर्जन का परीक्षण किया। जमीन से जमीन पर मार करने वाले इस मिसाइल की रेंज अब बढ़कर 400 किमी हो गई है। भारत ने पिछले कुछ महीनों में विवाद के बीच कई मिसाइलों, टॉरपीडो, एंटी-मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया है।

24

ब्रह्मोस मिसाइल 28 फीट लंबी है। इसका वजन 3000 किग्रा है। इसमें  200 किलोग्राम के पारंपरिक और परमाणु हथियार लगाए जा सकते हैं। यह 400 किमी दूर तक बैठे दुश्मन पर अचूक निशाना लगा सकती है। 

34

 ब्रह्मोस मिसाइल की गति इसे घातक बनाती है। यह 4300 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हमला करती है। इसके छूटने के बाद दुश्मन को बचने या हमला करने का मौका भी नहीं बचता। 

44

हाल ही में वियतनाम ने भी भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने की इच्छा जताई थी। हालांकि, इसमें रूस की अनुमति की भी जरूरत थी। क्योंकि इसे भारत और रूस ने मिलकर बनाया है। लेकिन अब रूस ने भी इसकी अनुमति दे दी है। ऐसे में ये मिसाइल वियतनाम में भी तैनात हो सकेगी। यह चीन के लिए नई चुनौती साबित होगी। 
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved