- Home
- National News
- जब पानी को चीरते हुए निकला टी-90 भीष्म टैंक, पूर्वी लद्दाख में भारतीय सेना ने ऐसे दिखाई अपनी ताकत
जब पानी को चीरते हुए निकला टी-90 भीष्म टैंक, पूर्वी लद्दाख में भारतीय सेना ने ऐसे दिखाई अपनी ताकत
भारतीय सेना युद्ध के मैदान में जीत हासिल करने के लिए कितनी कड़ी मेहनत करती है, उसकी एक छोटी सी झलक इन तस्वीरों में दिख रही है। नॉर्दर्न कमांड द्वारा ट्वीट वीडियो और तस्वीरें पूर्वी लद्दाख की हैं, जहां पर भारतीय सेना ने युद्ध-तकनीक के लिए अभ्यास किया। इस अभ्यास में बड़े पैमाने पर सैन्य ड्रिल, पैदल सेना, तोपखाने, बख्तरबंद रेजिमेंट और पैराट्रूपर्स ने अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया। इस दौरान सेना ने आधुनिक टी-90 भीष्म टैंक की सवारी कर इसकी मारक क्षमता का जायजा लिया। यह टैंक रात के समय भी सटीक गोलाबारी करने की क्षमता रखता है।
14

भीष्म टैंक मिसाइल भी छोड़ने में सक्षम है। इसकी मारक क्षमता 100 मीटर से 4 किलोमीटर तक है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

24
यह टैंक सटीक तरीके से हवाई हमले करता है।
34
टैंक पर खास तरह के विस्फोटक प्लेट लगे हैं, जिससे कोई बम या मिसाइल टकराने पर उसकी ताकत खत्म हो जाती है। इससे अंदर बैठे जवान सुरक्षित रहते है।
44
टी-90 भीष्म टैंक का जलवा चीन, रूस सहित दुनिया के तमाम देशों ने इंटरनेशनल आर्मी गेम्स 2017 में देखा था। इस टैंक में 125 मिमी स्मूथबोर गन लगी है, जो इसे ताकतवर बनाती है। भीष्म टैंक मिसाइल भी छोड़ने में सक्षम है। इसकी मारक क्षमता 100 मीटर से 4 किलोमीटर तक है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos