MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • Infantry Day: कश्मीर के इतिहास का गौरवशाली दिन, जब कबायलियों को खदेड़ने खास 'मिशन' पर उतरे थे भारत के जांबाज

Infantry Day: कश्मीर के इतिहास का गौरवशाली दिन, जब कबायलियों को खदेड़ने खास 'मिशन' पर उतरे थे भारत के जांबाज

नई दिल्ली. आज(27 अक्टूबर) भारत 'पैदल सेना' यानी इन्फ्रैंट्री डे(Infantry Day) मना रहा है। यह दिन कश्मीर के इतिहास में खास महत्व रखता है। 26 अक्टूबर, 1947 को महाराजा हरि सिंह ने जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय के दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए थे। लेकिन पाकिस्तान कश्मीर छोड़ने को तैयार नहीं था। तब अगले दिन यानी 27 अक्टूबर,1947 को भारतीय सेना ने कश्मीर में मिशन शुरू किया था और कबायलियों को खदेड़ दिया था। तब से हर साल 27 अक्टूबर को इन्फ्रैंट्री डे(Infantry Day) मनाया जाता है।

2 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Oct 27 2021, 10:19 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

बता दें कि आजादी के बाद पाकिस्तान ने कश्मीर पर कब्जा करने हमला कर दिया था। यह हमला मुजफ्फराबाद(अब POK) के अलावा उड़ी, बारामूला, पुंछ और नौशेरा सेक्टर पर किया गया था। तब महाराजा हरि सिंह ने भारत में विलय करने का फैसला किया था।

26

कश्मीर से कबायलियों को खदेड़ने भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट को वायुसेना के एयरक्राफ्ट से श्रीनगर एयरपोर्ट(तब यह बडगाम था) उतारी गई थी। सेना ने सबसे पहले एयरपोर्ट से पाकिस्तानियों को भगाया और फिर बाकी हिस्सों से उन्हें खदेड़ा।

36

कश्मीर से खदेड़े जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। इस बार पाकिस्तान 27 अक्टूबर को कश्मीर ब्लैक डे मना रहा है। इसके लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने 1000 डॉलर का फंड भी रिलीज किया है। इसके पीछे जम्मू-कश्मीर से धारा 370 समाप्त होना भी है। धारा 370 हटने के बाद से पाकिस्तान आतंकवादी गतिविधियों के जरिये लगातार हरकतें कर रहा है।

46

1947-1948 के भारत-पाक युद्ध की यह तस्वीर दिखाती है कि भारतीय सेना ने किस अदम्य साहस का परिचय देकर कश्मीर से कब्जा करने वालों को खदेड़ा था।

56

बेशक 1947-1948 में भारतीय सेना के पास बेहतर संसाधन नहीं थे, लेकिन जिस हिम्मत और सूझबूझ से उन्होंने अतिक्रमणकारियों को कश्मीर से भगाया था, वो इतिहास में सुनहरे अक्षरों में अंकित है।

66

75वें इन्फैंट्री डे (Infantry Day) के मौके पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत(General Bipin Rawat), COAS जनरल एमएम नरवणे ने युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह(Rajnath Singh) ने एक tweet किया है-इन्फैंट्री दिवस पर हमारे बहादुर इन्फैंट्रीमेन को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं। वे अटूट साहस और वीरता के प्रतीक हैं। देश की सेवा करते हुए उनकी सेवा और बलिदान को देश सलाम करता है।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
SC vs NCERT विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने NCERT चेयरमैन को भेजा शो-कॉज नोटिस!
Recommended image2
हैदराबाद की YouTuber ने कुवैत में अपनी मां को "I Love You" मैसेज भेजा, फिर सुसाइड कर लिया
Recommended image3
UPSC IFS मेन्स रिजल्ट 2025 जारी-क्वालिफायर कैंडिडेट्स इंटरव्यू से पहले जान लें ये जरूरी बातें
Recommended image4
रचा इतिहास! PM मोदी Instagram पर 100 मिलियन पार, बने दुनिया के नंबर 1 नेता
Recommended image5
PM Modi Israel Visit: आतंकवाद पर पीएम मोदी की खरी-खरी, निर्दोष नागरिकों की हत्या किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved