MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • 10 FACT : 60 दिनों तक चला था कारगिल युद्ध, 527 जवान हुए थे शहीद

10 FACT : 60 दिनों तक चला था कारगिल युद्ध, 527 जवान हुए थे शहीद

भारत के लिए कारगिल पर जीत सबसे बड़ी जीत है। 26 जुलाई, 1999 को कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने जीत हासिल की थी।

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 26 2019, 08:50 AM IST| Updated : Jul 27 2019, 11:41 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
नई दिल्ली. भारत के लिए कारगिल युद्ध पर जीत सबसे बड़ी जीत है। 26 जुलाई, 1999 को कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने जीत हासिल की थी। इस जीत के बाद हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में शहीदों के सम्मान के लिए मनाया जाता है। कारगिल युद्ध 60 दिनों तक चला था। इसमें 527 भारतीय जवान शहीद हुए थे। वहीं पाकिस्तान के करीब तीन हजार सैनिकों मारे गए थे। लेकिन पाकिस्तान का मानना है कि उसके 357 सैनिक ही मारे गए थे। कारगिल युद्ध भारतीय सेना के साहस और जांबाजी का ऐसा उदाहरण है जिस पर हर देशवासी को गर्व होता है।
210
26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस होने के नाते आपको इस युद्ध से जुड़ी 10 बातें बता रहे हैं...
310
1. भारत में पाकिस्तान सेना के घुसपैठ की खबर एक चरवाहे ने भारतीय सेना को 3 मई, 1999 को दी थी।
410
2. भारत के LOC पर से पाक सैनिकों को खदेड़ने के लिए करगिल सेक्टर में ऑपरेशन विजय चलाया गया।
510
5. बोफोर्स तोपें भी भारतीय सेना के खूब काम आई थीं। इस लड़ाई में सबसे कठिन लड़ाई टाइगर हिल की मानी जाती है। टाइगर हिल एक पहाड़ी है जिसकी ऊंचाई करीब 5062 मीटर है। इस पर भारत के सबसे ज्यादा जवान शहीद हुए थे। लेकिन अंत में भारत ने इस पर भी जीत हासिल की।
610
6. भारतीय सेना को कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तानी सैनिक ऊंची पहाड़ियों पर बैठे थे और हमारे सैनिकों को गहरी खांई में रहकर उनसे मुकाबला करना पड़ता था। भारतीय जवानों को आड़ लेकर या रात में चढ़ाई कर ऊपर पहुंचना पड़ता था जोकि उनके लिए बहुत जोखिम भरा था।
710
7. इस युद्ध में भारतीय वायुसेना का काफी योगदान था। सेना ने करीब 32 हजार फीट की ऊंचाई से पाकिस्तान सेना पर बमबारी की थी। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के खिलाफ मिग-27 और मिग-29 का भी इस्तेमाल किया और जहां भी पाकिस्तान ने कब्जा किया था वहां बन गिराए गए। साथ ही पाकिस्तान के कई ठिकानों पर आर-77 मिसाइलों से हमला किया गया था।
810
8. कारगिल युद्ध के समय अटल बिहारी वाजपयी देश के प्रधानमंत्री थे।
910
9. कारगिल युद्ध की जीत की घोषणा तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने 14 जुलाई को की थी, लेकिन आधिकारिक तौर पर 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस की घोषणा की गई।
1010
10. अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ बातचीत कर उन्हें लताड़ा था। उन्होंने नवाज शरीफ से कहा था कि मेरा लाहौर बुलाकर स्वागत करते और फिर कारगिल युद्ध छेड़ देते हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved