- Home
- National News
- मैं जीना चाहती हूं... दरिंदगी के बाद मां को देख रोते हुए यहीं थे निर्भया के आखिरी शब्द
मैं जीना चाहती हूं... दरिंदगी के बाद मां को देख रोते हुए यहीं थे निर्भया के आखिरी शब्द
नई दिल्ली. निर्भया केस में पटियाला कोर्ट ने शुक्रवार को नया डेथ वारंट जारी किया है। अब 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी दी जाएगी। हालांकि, अभी यह तारीख और बढ़ाई जा सकती है। इससे पहले तिहाड़ प्रशासन ने कोर्ट को बताया था कि आज एक दोषी मुकेश की दया याचिका राष्ट्रपति ने खारिज कर दी थी। नियमों के मुताबिक, जब तक कोर्ट में या राष्ट्रपति के पास किसी भी दोषी की याचिका पेंडिंग होगी, तब तक उसे फांसी नहीं हो सकती।
16

इससे पहले दोषी मुकेश कुमार की दया याचिका राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खारिज कर दी है। इस दया याचिका को गृह मंत्रालय ने गुरुवार को राष्ट्रपति के पास भेजी थी। मुकेश की फांसी से पहले यह आखिरी याचिका थी।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
7 साल पहले दरिंदगी का शिकार हुई थी निर्भया: 16 दिसंबर, 2012 की रात में 23 साल की निर्भया से दक्षिण दिल्ली में चलती बस में 6 लोगों ने दरिंदगी की थी। साथ ही निर्भया के साथ बस में मौजूद दोस्त के साथ भी मारपीट की गई थी। दोनों को चलती बस से फेंक कर दोषी फरार हो गए थे। 29 दिसंबर को निर्भया ने सिंगापुर के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
36
23 साल की निर्भया 16 से 29 दिसंबर तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करती रही। वह हर दिन मौत को जी रही थी। घटना के बाद निर्भया को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
46
इस दौरान तत्कालीन महिला एवं बाल कल्याण मंत्री कृष्णा तीरथ भी निर्भया से मिलने गई थीं। उन्होंने बताया था कि निर्भया की आंत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
56
दरअसल, दरिंदों ने दुष्कर्म के समय लोहे की रॉड उसके प्राइवेट पार्ट के अंधरूनी हिस्से में डाल दी थी। इससे उसके अंदरूनी भाग में काफी नुकसान पहुंचा था। भाजपा नेता विजेंदर गुप्ता भी अस्पताल में मिलने पहुंचे थे, उन्होंने बताया था कि निर्भया की छोटी आंत 20 फीट क्षतिग्रस्त हो गई थी।
66
गैंगरेप के बाद जब निर्भया अस्पताल में अपनी मां और पिता से मिली थी तो उन्हें देखकर रोने लगी थी। वह कुछ बोल नहीं पा रही थी। इस दौरान उसने लिखकर दिया था कि मैं जीना चाहती हूं। यह उसके आखिरी शब्द थे।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos