MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • लॉकडाउन 4.0 आया राहत लाया, खुलीं दुकानें, दफ्तर में लौटे कर्मचारी; 55 दिनों बाद बाजारों में लौटी रौनक

लॉकडाउन 4.0 आया राहत लाया, खुलीं दुकानें, दफ्तर में लौटे कर्मचारी; 55 दिनों बाद बाजारों में लौटी रौनक

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने देश में लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ाया है। जिसके बाद कई राज्यों ने गाइडलाइन जारी की है, जिसमें कई प्रकार की छूट दी गई है। लॉकडाउन के 55 दिनों बाद चौथे चरण में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत 16 राज्यों में सरकार ने आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने के लिए छूट दी है। जो प्रवासी कामकाजी हैं, वे मजबूरी में अब भी बसों-ट्रेनों में सफर कर रहे हैं। लोग अब दफ्तर भी जाने लगे हैं। सड़कों पर भी पहले से ज्यादा लोग दिखने लगे हैं।  इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग की शर्त रखी गई है। दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक और राजस्थान में बसें शुरू कर दी गई हैं। कर्नाटक, पंजाब और राजस्थान में सैलून तक खोल दिए गए हैं। महाराष्ट्र ने सिर्फ ग्रीन जोन में छूट देने का फैसला किया है। देखें अलग-अलग राज्यों की तस्वीरें...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : May 19 2020, 03:42 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
116

लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद सड़क पटरियों पर भी व्यवसाय पटरी पर लौटा। 

216

सरकार ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जरूरी और गैर जरूरी सामानों की दुकानों को खोलने की इजाजत दी है। 

316

लॉकडाउन 4.0 में सरकार ने शहर में यात्री परिवहन की इजाजत दी है। जिसके बाद दिल्ली में एक बार फिर आटो दौड़ते हुए दिखाई दिए। 

416

दिल्ली में सिटी बस सेवा शुरू हो गई है। हालांकि इसमें एक बार में सिर्फ 20 यात्रियों को ही सवारी करने की छूट है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का भी निर्देश दिया गया है। 

516

दिल्ली में छूट दिए जाने के बाद सैलून की दुकान भी खुल गई है। 

616

तेलंगाना ने भी राज्य में सिटी बस सेवा को शुरू कर दिया है। हालांकि इस दौरान एक सीट पर एक ही यात्री को बैठने की इजाजत दी गई है। 

716

लॉकडाउन के 55 दिनों बाद भी प्रवासी मजदूर अपने घर जाने के लिए बेताब हैं। यूपी में बस में सवार होने के लिए यात्रियों में होड़ मची हुई है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ती हुई दिखाई दीं। 

816

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से बस सेवा शुरू हो गई। इस दौरान बस के अंदर सीट पर सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए स्टीकर चस्पा किए गए हैं। 

916

चंडीगढ़ में दुकान खुल गई। यहां 17 मई तक कर्फ्यू जारी था। जिसे सरकार ने हटा लिया है। 

1016

दिल्ली सरकार ने सभी ऑफिस और दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है। जिसके बाद सिटी बस न मिलने से कर्मचारी परेशान दिखे। 

1116

परिवहन की इजाजत मिलने के बाद सड़कों पर वाहनों का रेला लग गया। 

1216

तमिलनाडु में भी सरकार ने शहर के अंदर बसों के संचालन की अनुमति दे दी है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क लगाना अनिवार्य है। 

1316

दिल्ली-नोएडा रोड पर कालिंदी कुंज में वाहनों की भारी जाम दिखाई दी। दिल्ली सरकार ने दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों को आवागमन के लिए छूट दे दी है। 

1416

पंजाब में भी सभी बाजारें खुल गई हैं। देश में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू होने के बाद से सबकुछ बंद चल रहा था। लेकिन ढील मिलने के बाद एक बार फिर बाजारों की रौनक लौट आई है। 

1516

यह तस्वीर रतलाम के सैलाना बस स्टैंड इलाके की है। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू शुरू हुआ था। तीन बार लॉकडाउन के साथ 57 दिन पूरे हो गए और सोमवार से चौथा लॉकडाउन भी शुरू हो गया, लेकिन शहर के लोग अभी भी सोशल डिस्टेंसिंग का मतलब नहीं समझ रहे हैं।

1616

केरल के तिरुवंतपुरम में भी दुकानें खुल गई हैं। यहां सरकार ने भी लॉकडाउन में ढील देते हुए दुकान, बाजार खोलने की छूट दे रखी है। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved