- Home
- National News
- सैलाब में फंसी थी महालक्ष्मी एक्सप्रेस, टॉयलेट में भरने लगा पानी, PHOTOS में देखें कैसे बची 900 लोगों की जान
सैलाब में फंसी थी महालक्ष्मी एक्सप्रेस, टॉयलेट में भरने लगा पानी, PHOTOS में देखें कैसे बची 900 लोगों की जान
मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत कई इलाकों में हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुंबई से 100 किमी दूर बदलापुर-वांगनी के बीच बाढ़ के चलते शुक्रवार रात 12 बजे महालक्ष्मी एक्सप्रेस फंस गई। कुछ यात्रियों ने बताया कि पानी धीरे-धीरे ट्रेन के टॉयलेट में भरने लगा था। सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ सुनील उदासी के मुताबिक, ट्रेन में सवार सभी 900 यात्रियों को रेस्क्यू कर लिया गया है। यात्रियों को बचाने के लिए नेवी की 7 टीमें, एयर फोर्स के 2 हेलिकॉप्टर, सेना की 2 टुकड़ी के अलावा स्थानीय प्रशासन ने भी मदद की। इसके अलावा नावों से भी लोगों को निकाला गया। मुंबई में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यहां पिछले 24 घंटों में 18 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। देखें महालक्ष्मी एक्सप्रेस के यात्रियों को रेस्क्यू करने के दौरान की फोटोज...
18

बाढ़ में फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालते सेना के जवान।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

28
मुंबई से 100 किमी दूर बदलापुर-वांगनी के बीच बाढ़ में फंस गई थी महालक्ष्मी एक्सप्रेस।
38
यात्रियों को बचाने के लिए नेवी की 7 टीमें, एयर फोर्स के 2 हेलिकॉप्टर, सेना की 2 टुकड़ी लगी थीं।
48
बाढ़ में फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस का एरियल व्यू।
58
मुंबई में पिछले 24 घंटों में 18 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
68
बाढ़ में फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस के टॉयलेट में बाढ़ का पानी घुस गया था।
78
बाढ़ में फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालते सेना के जवान।
88
बाढ़ में फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस में फंसे यात्रियों की मदद के लिए लगा एयरफोर्स का हेलिकॉप्टर।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos