- Home
- National News
- PHOTOS: दिवाली के 1 दिन बाद ही खुला था 765 फीट लंबा मोरबी ब्रिज, केबल टूटते ही नदी में समा गईं 400 जानें
PHOTOS: दिवाली के 1 दिन बाद ही खुला था 765 फीट लंबा मोरबी ब्रिज, केबल टूटते ही नदी में समा गईं 400 जानें
Morbi Cable Stay Bridge Collapse: गुजरात के मोरबी में रविवार शाम करीब 7 बजे नदी पर बना पुल टूट गया। इसके चलते 400 लोग सीधे मच्छु नदी में समा गए। नदी में गिरे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। हालांकि, गहरे पानी में डूबने की वजह से अब तक करीब 140 लोगों के मरने की खबर है। बता दें कि यह पुल पिछले 6 महीने से बंद था। इसी महीने दिवाली के एक दिन बाद यानी 25 अक्टूबर को इसे आम जनता के लिए खोला गया था।

5 दिन भी नहीं टिका पुल :
बता दें कि यह केबल ब्रिज काफी पुराना है और महज 5 दिन पहले ही इसे रिनोवेशन के बाद चालू किया गया था। मरम्मत के महज 120 घंटे में ही इतना बड़ा हादसा होने पर अब कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।
बीच से टूटकर नदी में गिरा ब्रिज :
हादसे के बाद केबल स्टे ब्रिज की कई फोटोज सामने आई हैं, जिनमें नजर आ रहा है कि ब्रिज बीच से टूटकर नदी में समा गया। ब्रिज टूटने के बाद कई लोग बीच नदी में ही फंस गए। कुछ लोगों ने टूटे हुए ब्रिज को पकड़कर किसी तरह बचने की कोशिश की।
765 फीट लंबा था पुल :
बता दें कि मच्छू नदी पर बना यह केबल ब्रिज 765 फीट लंबा था। इस सस्पेंशन ब्रिज को सबसे पहले 1879 में बनाया गया था। उस दौर में इसे बनाने में करीब साढ़े 3 लाख रुपए खर्च हुए थे। इस पुल को बनाने के लिए इंग्लैंड से सामान मंगवाया गया था।
पुल की मरम्मत पर खर्च हुए थे 2 करोड़ :
पुल की मरम्मत पर दो करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। अगले 15 साल के लिए ओरेवा ट्रस्ट को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसमें मेंटेनेंस का खर्च शामिल था। विशेषज्ञों ने पुल की मरम्मत के लिए भी विशेष सामग्री मंगवाकर काम करवाया था।
रेस्क्यू टीम के साथ लोकल लोग भी कर रहे मदद :
हादसे के वक्त पुल पर काफी लोग थे। कुछ लोग यहां सफर के लिए तो कुछ पर्यटन के लिए आए थे। बता दें कि पुलिस और रेस्क्यूट टीम के साथ ही यहां के स्थानीय लोग भी मदद कर रहे हैं।
पीएम ने की गुजरात के सीएम से बात :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरबी में हुई गंभीर हादसे को लेकर गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से बात की। उन्होंने बचाव अभियान के लिए टीमों को तत्काल मदद करने के निर्देश दिए हैं। पीएम मोदी ने इस हादसे में मारे गए लोगों को हर संभव मदद देने के लिए भी निर्देश दिया है।
ये भी देखें :
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.