MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Punjab News
Tulsidas Research
UN World Map Resolution
EOS-05 Satellite
Delhi Traffic Advisory
VHP Maharashtra New Garba Rules
MP Liquor Tragedy
Bhavnagar Crime News
Dinesh Sharma Appointment
Anupriya Nagar Hanuman Ansh
Top 10 Morning News
New World Map
Nagpur Murder Mystery
Maharashtra Wrestler Ashwini Pol
NCPA Employees Salary Hike
Jantar Mantar Protest
Bengaluru Loan Case
Nepal Landslide VIDEO
Hanuman Ansh Box Office Collection
Happy Teachers Day Wishes in Hindi
Youngest T20I Centurions
Goga Navmi 2026 Date
Iran War Leaks
Kerala Thrissur Road Accident
Iran War
Daily Headlines Express
Toxic Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • National News
  • मदर्स डेः सपने पूरे करने के लिए छोड़ा घर, जुड़वा बच्चों की मां मैरीकॉम, यूं ही नहीं बनी रोल मॉडल

मदर्स डेः सपने पूरे करने के लिए छोड़ा घर, जुड़वा बच्चों की मां मैरीकॉम, यूं ही नहीं बनी रोल मॉडल

नई दिल्‍ली. वैसे तो मां- बेटे के लिए सभी दिन मदर्स-डे से कम नहीं होता है। लेकिन मां की ममता और संघर्ष को सम्मान देने के लिए आज दुनिया भर में मदर्स डे मनाया जाता है। इसी क्रम में आज हम बात करेंगे दुनिया की एक ऐसी शख्सियत की जो सिर्फ खेल जगत के लिए ही प्रेरणा नहीं है, बल्कि दुनिया की हर एक महिला, हर एक पत्‍नी और हर एक मां के लिए भी प्रेरणा है। छह बार की विश्‍व चैंपियन एमसी मैरीकॉम तमाम बंधनों को तोड़ते हुए जिस तरह से आगे बढ़ीं और दुनिया को अपने पंच का दम दिखाया, वो हर उस व्‍यक्ति को करारा जवाब था, जिसने उनके कदमों को रोका, उनके हाथों को बांधा, सिर्फ उनके ही नहीं, उन जैसी तमाम लड़कियों को कई तरह से दबाव बनाकर रोक दिया गया। आइए जानते हैं उनके बारे में...

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : May 10 2020, 04:10 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

खेल जगत के लिए वो इसीलिए प्रेरणा बनीं, क्‍योंकि तमाम मुश्किलों के बावजूद उनके प्रदर्शन का स्‍तर नहीं गिरा और दोहरी शक्ति से वह लड़ती गईं और 37 की उम्र में भी उनका सफर जारी है। मैरी की कहानी हर मां को ये बताती है कि मां बनने के बाद औरत का शरीर कमजोर नहीं, बल्कि और मजबूत होता है और उसे हमेशा अपने मन की करते रहना चाहिए। ओलिंपिक मेडलिस्‍ट मैरीकॉम दुनिया की हर पत्‍नी के लिए भी प्रेरणा हैं। अपने खेल के कारण उन्‍होंने अपनी जिम्‍मेदारियों से कभी मुंह नहीं मोड़ा। 
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
211

खेतों के काम में पिता की करती थीं मदद
मैरी गरीब किसान परिवार से संबंध रखती थीं। उनके पिता तोंपा कॉम और मां अखम कॉम दोनों खेतों में मजदूरी किया करते थे। मैरी भी खेतों के कामों में पिता की मदद करके स्‍कूल जाया करती थी। मैरी ने क्‍लास 8 तक दो अलग अलग स्‍कूलों में पढ़ाई की और इस दौरान उन्‍होंने जेवलिन, 400 मीटर रनिंग जैसे खेल खेले। 
 

311

डिंको सिंह से हुईं प्रभावित
आठवीं क्‍लास से पहले तक मैरी ने बॉक्सिंग के बारे में कभी सोचा भी नहीं था, मगर 1998 में जब डिंको सिंह एशियन गेम्‍स में गोल्‍ड मेडल जीतकर बैंकॉक से अपने घर मणिपुर लौटे, तो उनसे कई युवा प्रभावित हुए, जिनमें से एक मैरीकॉम भी थीं और उन्‍होंने वहीं से बॉक्सिंग में हाथ आजमाने का फैसला किया। 

411

आठवीं क्‍लास पास करने के बाद मैरी इम्‍फाल के एक स्‍कूल में नौंवी और दसवीं की पढ़ाई के लिए आ गई। मगर वो मैट्रिक की परीक्षा पास नहीं कर पाई और वह वापस से परीक्षा भी नहीं देना चाहती थी। वर्ष 2000 में बॉक्सिंग में आने के बाद उन्‍होंने बॉक्सिंग की ट्रेनिंग शुरू की और 15 साल की उम्र में स्‍पोर्ट्स एकेडमी जाने के लिए अपना घर छोड़ दिया। 
 

511

अखबार से पिता को पता चली मैरी की सच्‍चाई
मैरीकॉम के पिता उनकी बॉक्सिंग से अनजान थे। दरअसल उनके पिता को डर था कि कहीं बॉक्सिंग के कारण उनकी बेटी का चेहरा खराब न हो, नहीं तो शादी में परेशानी आएगी। उन्‍हें मैरी की सच्‍चाई अखबार में छपी फोटो से पता चली। 
 

611

वर्ष 2000 में मैरी ने स्‍टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप का खिताब जीता था, जिस वजह से उनकी फोटो अखबार में छपी थी। इसके तीन साल बाद मैरी को अपनी पिता का साथ मिला और यहां से उनका असली सफर शुरू हो गया। 
 

711

पहले ही टूर्नामेंट में सिल्‍वर
मैरी ने 2001 में वर्ल्‍ड चैंपियनशिप से डेब्‍यू किया और अपने पहले ही टूर्नामेंट में उन्‍होंने सिल्‍वर मेडल जीत लिया। इसके बाद 2002 वर्ल्‍ड चैंपियनशिप में गोल्‍ड जीता। इसके बाद इस दिग्‍गज खिलाड़ी का नाम दुनिया के हर कोने में छाने लगा। 

811

मां बनने के बाद की वापसी
मैरी का करियर जब पीक पर था तो उन्‍होंने उसी दौरान 2005 में फुटबॉलर करुंग ओंखोलर से शादी की और इसके बाद उन्‍होंने बॉक्सिंग से ब्रेक ले लिया था। 2007 में मैरी ने जुड़वां बच्‍चों को जन्‍म दिया। इसके अगले साल वो फिर से पूरी तैयारी के साथ रिंग में उतर गई। 

911

वो रिंग में सिर्फ उतरी ही नहीं, बल्कि 2008 में वर्ल्‍ड चैंपियनशिप का खिताब जीता और एशियन महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्‍वर मेडल भी जीता। मैरी ने 2013 में तीसरे बेटे को जन्‍म दिया। मैरी का ये सफर आज भी जारी है और उनका मानना है कि अभी भी उनके पंच में युवा मैरी जैसा ही दम है। 

1011

मैरीकॉम की उपलब्धियां
1 मार्च 1983 केा मणिपुर में जन्‍मीं मैरीकॉम ने अपने पहले ही इंटरनेशनल टूर्नामेंट में मेडल जीत लिया था। वह छह बार विश्‍व चैंपियन बनने वाली दुनिया की एकमात्र महिला मुक्‍केबाज है। साथ ही अपने शुरुआती सात वर्ल्‍ड चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाली भी दुनिया की एकमात्र महिला मुक्‍केबाज है। 
 

1111

2012 में मैरीकॉम ने लंदन ओलिंपिक में 51 किग्रा में ब्रॉन्‍ज मेडल हासिल किया था। 2014 में एशियन गेम्‍स और 2018 कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में गोल्‍ड मेडल जीतने वाली वह भारत की पहली महिला मुक्‍केबाज हैं। 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Punjab News: जिस बेटे का अंतिम संस्कार किया, वो 15 दिन बाद जेल में जिंदा मिला, पूरा मामला चौंकाएगा
Recommended image2
कौन हैं डॉ. प्रकाश द्विवेदी? जिन्हें गोस्वामी तुलसीदास की सटीक कालगणना पर मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र
Recommended image3
Rahul Gandhi: ‘छात्रों के सपने वापस दे सकते हैं?’ राहुल गांधी के सवाल से Gen-Z की राजनीति में नया मोड़
Recommended image4
PM Modi: ‘मेट्रो के कुछ पल...’ PM मोदी ने शेयर कीं तस्वीरें, यात्रियों संग बातचीत बनी चर्चा का विषय
Recommended image5
UN World Map Resolution: नक्शा कोई भी हो, J&K-Ladakh पर नो कॉम्प्रोमाइज! भारत की चेतावनी से सब हैरान!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved