- Home
- National News
- आई लव यू मॉम... फोटो बनाकर मां को याद कर रहा जेल में बंद निर्भया का दोषी, डायरी से हुए बड़े खुलासे
आई लव यू मॉम... फोटो बनाकर मां को याद कर रहा जेल में बंद निर्भया का दोषी, डायरी से हुए बड़े खुलासे
नई दिल्ली. निर्भया के दोषियों को 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी होनी है। हालांकि, माना जा रहा है कि यह टल भी सकती है। अभी सिर्फ एक दोषी मुकेश ने दया याचिका दायर की है, जिसे राष्ट्रपति खारिज कर चुके हैं। हालांकि, तिहाड़ प्रशासन का कहना है कि अगर मुकेश के अलावा 3 दोषियों में कोई और दोषी शुक्रवार दोपहर तक दया याचिका लगाता है, तो फांसी टल सकती है। उधर, सुप्रीम कोर्ट बुधवार को दोषी मुकेश की मर्सी पिटीशन खारिज करने के राष्ट्रपति के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर फैसला सुनाएगा। इससे पहले एक और दोषी अक्षय ने सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दायर की है।
18

उधर, फांसी से पहले दोषी विनय कुमार की जेल में रहकर लिखी नोटबुक सामने आई। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि नोटबुक 19 पेज की है। इसमें शायरी से लेकर कई पेंटिंग बनाई गई हैं।
28
रिपोर्ट के मुताबिक, निर्भया के दोषी विनय ने दरिंदा के नाम से नोटबुक लिखी है। इसमें विनय ने कुछ स्केच भी तैयार किया है।
38
इस नोटबुक के जरिए उसने कई मैसेज देने की कोशिश की। दोषी ने निर्भया के साथ दरिंदगी के दिनों को भी याद किया है। उसने उस हादसे को पेंटिंग में बनाया है। इसमें उसने तारीख भी लिखी है।
48
विनय ने अपने दोस्तों और परिवार वालों को भी याद किया है। उसने दोस्तों के लिए एक संदेश भी लिखा है।
58
दोषी ने यह भी बताने की कोशिश की है कि उसे उसकी मां की भी याद आई है। उसने आई लव यू मॉम भी लिखा है। वहीं दोस्तों के लिए लिखा, मैं तुम्हें बहुत मिस कर रहा हूं।
68
विनय ने अपने दोस्तों राजू, कमल, रोहित सिंह और दिनेश को भी याद किया है। उसने कई सारी शायरियां भी लिखी हैं। इससे पहले दोषियों के वकील एपी सिंह ने भी कहा था कि विनय ने 170 पेज की एक डायरी और एक नोटबुक लिखी है।
78
16 दिसंबर, 2012 की रात में 23 साल की निर्भया से दक्षिण दिल्ली में चलती बस में 6 लोगों ने दरिंदगी की थी। साथ ही निर्भया के साथ बस में मौजूद दोस्त के साथ भी मारपीट की गई थी।
88
दोनों को चलती बस से फेंक कर दोषी फरार हो गए थे। 29 दिसंबर को निर्भया ने सिंगापुर के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos