- Home
- National News
- सोशल मीडिया पर मनाया जा रहा 'निर्भया दिवस', लोग बोले फांसी नहीं होती तो कोरोना इंजेक्शन से मार देते
सोशल मीडिया पर मनाया जा रहा 'निर्भया दिवस', लोग बोले फांसी नहीं होती तो कोरोना इंजेक्शन से मार देते
नई दिल्ली. निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों को दिल्ली की तिहाड़ जेल में 20 मार्च सुबह 5.30 बजे फांसी हो गई है। फांसी के बाद सोशल मीडिया पर लोग खुशी जाहिर कर रहे हैं। निर्भया केस में इन्साफ हो गया है। चारों दरिंदों, विनय शर्मा, मुकेश सिंह, पवन गुप्ता और अक्षय ठाकुर उनके किए की सजा मिल चुकी है। देशभर में खुशी का माहौल है लोग सोशल मीडिया पर 20 मार्च को निर्भया दिवस के रूप में मना रहे हैं। आखिरकार 7 साल बाद निर्भया को इन्साफ मिलने की बात कह रहे हैं। खासतौर से ट्विटर पर रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई।
112

देशभर में निर्भया के दोषियों को फांसी हो जाने के बाद मिठाई बांटी गई और जश्न मनाया गया।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

212
एक महिला ने लिखा, आज 7 साल बाद निर्भया के मानवाधिकार का हिसाब हुआ। आज मां के आंसुओं का हिसाब हुआ। आज उसके शरीर और आत्मा पर हर चोट का हिसाब हुआ। दोषियों को फांसी हुई।'
312
एक शख्स ने इसे निर्भया की मां आशा देवी के संघर्ष की जीत के साथ देश की बेटियों की भी जीत बताया।
412
निर्भया को आज आखिरकार न्याय मिल गया। निर्भया के मां और पिताजी के संघर्ष और संयम को प्रणाम।
512
फांसी हो जाने के बाद लोग क्रिएटिव मीम्स शेयर कर खुशी जता रहे हैं।
612
लम्बी लड़ाई के बाद निर्भया को इंसाफ मिला लेकिन य समझ में नहीं आता की दोषियों को सपोर्ट कौन कर रहा था जो अब तक बच रहे थे।
712
अधिकतर लोग निर्भया की मां आशा देवी के सात साल की लंबी लड़ाई और उनके जज्बे को सलाम करते नजर आए।
812
दोषियों की फांसी टालने की बात पर लोग भड़क गए थे और कहने लगे कि इन्हें कोरोना का इंजेक्शन देकर मार देना चाहिए।
912
दोषियों ने फांसी से बचने के लिए कभी दिल्ली के प्रदूषण तो कभी कोरोना वायरस के प्रकोप का बहाना लिया इस पर भी लोग उनकी चालाकी पर तंज कसते दिखे।
1012
सारा देश सुबह जागा और एक मां 7 साल बाद चैन की नींद सोएगी।
1112
सुबह 5 बजे के बाद फांसी की खबर आने पर लोगों ने इसे निर्भया सवेरा का नाम दे दिया।
1212
कुछ लोग दोषियों के वकील पर भी तंज कसते दिखे।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos