- Home
- National News
- जज साहब हाथ जोड़कर कह रही हूं....इतना कहते ही कोर्ट में ही रोने लगीं निर्भया की मां, सुनवाई में क्या क्या हुआ
जज साहब हाथ जोड़कर कह रही हूं....इतना कहते ही कोर्ट में ही रोने लगीं निर्भया की मां, सुनवाई में क्या क्या हुआ
नई दिल्ली. जज साहब, मैं भी इंसान हूं। बेटी से दरिंदगी के 7 साल बीत चुके हैं। मेरे अधिकारों का क्या होगा...यह शब्द थे निर्भया की मां आशा देवी के। इतना बोलकर वह कोर्ट में ही रोने लगीं। निर्भया के चारों दोषियों को नया डेथ वॉरंट जारी करने लिए दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा कि दोषियों को अपनी आखिरी सांस तक सभी कानूनी विकल्पों के इस्तेमाल का हक है। ऐसे में बताते हैं कि कोर्ट में निर्भया की मां ने क्या कहा और कोर्ट ने क्या बात कही।
17

निर्भया की मां ने कहा, ये कोर्ट सिर्फ उनके(दोषियों) लिए बैठ रही है। ये जज साहब तारीख देना चाहते ही नहीं है, सिर्फ और सिर्फ उनका साथ दे रहे हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

27
निर्भया की मां ने रोते हुए कहा कि चारों दोषियों को डेथ वॉरंट जारी कर दीजिए।
37
7 साल से निर्भया की मां दोषियों को फांसी देने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं।
47
निर्भया के माता-पिता और दिल्ली सरकार ने नया डेथ वॉरंट जारी करने के लिए अर्जी दायर की थी।
57
निर्भया की मां 7 साल से दोषियों को फांसी देने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं। दो बार तो डेथ वॉरंट जारी होने के बाद रद्द किया गया।
67
चारों दोषियों को अलग-अलग फांसी देने की मांग को लेकर मंगलवार को केंद्र और दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की।
77
उन्होंने कहा, मैं सुप्रीम कोर्ट से ये अपील करती हूं कि वो डेथ वारंट निकाले क्योंकि पटियाला कोर्ट डेथ वारंट जारी करने के मूड में नहीं है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos