MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • अब फांसी से नहीं बच सकेंगे निर्भया के दोषी; चौथी बार जारी हो सकता है मौत का पैगाम, तय होगी नई तारीख

अब फांसी से नहीं बच सकेंगे निर्भया के दोषी; चौथी बार जारी हो सकता है मौत का पैगाम, तय होगी नई तारीख

नई दिल्ली. तीन बार फांसी से बच चुके निर्भया के दरिंदों के मौत का रास्ता अब साफ हो चुका है। निर्भया के चारों दोषियों (पवन, अक्षय, विनय और मुकेश) को जल्द ही मौत दी जाएगी। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि सभी दोषियों के पास से कानून विकल्प समाप्त हो चुका है। वहीं, निर्भया का मां और तिहाड़ जेल प्रशासन ने पटियाला हाउस कोर्ट में नए डेथ वारंट के लिए याचिका दाखिल की है। जिस पर कोर्ट आज यानी गुरुवार को सुनवाई करेगी। उम्मीद जताई जा रही कि दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए चौथा और अंतिम डेथ वारंट जारी किया जा सकता है। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Mar 05 2020, 08:59 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
'उम्मीद करते हैं नया डेथ वारंट आखिरी होगा': अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए पिछले 7 साल 3 महीने से कोर्ट के चक्कर काट रही निर्भया की मां आशा देवी ने पवन की दया याचिका खारिज किए जाने पर कहा, मैं राष्ट्रपति जी का धन्यवाद करना चाहती हूं। मुझे तसल्ली मिली कि दोषियों की आखिरी दया याचिका खारिज हुई। उन्होंने कहा कि नए डेथ वारंट के लिए आवेदन किया है उम्मीद करते हैं कि ये डेथ वारंट आखिरी होगा।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
'दोषियों के पास अभी 14 दिन का वक्त': राष्ट्रपति ने निर्भया के दोषी पवन की दया याचिका को 4 मार्च को खारिज कर दी है। जिसके बाद से निर्भया के दरिंदों की मौत का रास्ता साफ हो गया है। लेकिन नियम के मुताबिक, पवन को दया याचिका खारिज होने से लेकर 14 दिन का वक्त दिया जाएगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट 14 दिन बाद फांसी की तारीख तय कर सकती है।
38
3 बार टल चुकी है फांसी: निर्भया के दोषियों को मौत देने के लिए पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा 3 बार डेथ वारंट जारी किया जा चुका है। लेकिन हर बार दोषी फांसी से बचने में सफल हुए। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने तीसरी बार डेथ वॉरंट जारी कर 3 मार्च की सुबह 6 बजे फांसी की तारीख तय की थी।
48
दोषी पवन ने 2 मार्च को दया याचिका लगा दी। इस वजह से कोर्ट ने डेथ वॉरंट को रद्द कर दिया। इससे पहले 7 जनवरी को पहला डेथ वॉरंट जारी किया गया था, जिसमें दोषियों को 22 जनवरी की सुबह 7 बजे फांसी दिया जाना था। लेकिन दोषियों के कानूनी दांव पेंच के चलते यह फांसी टल गई।
58
पटियाला हाउस कोर्ट ने दूसरा डेथ वारंट जारी करते हुए 17 जनवरी को आदेश दिया कि चारों दोषियों को 1 फरवरी की सुबह 6 बजे फांसी पर लटकाया जाए। लेकिन दोषियों ने फिर पैंतरेबाजी की और 31 जनवरी को कोर्ट ने अनिश्चितकाल के लिए फांसी टाली दी।
68
नहीं बचा है अब कोई विकल्पः निर्भया के चारों दोषी अब तक कानूनी विकल्पों के सहारे फांसी से बचते आ रहे हैं। पवन की दया याचिका खारिज होने के बाद चारों दोषियों के पास मौत से बचने के लिए अब कोई विकल्प नहीं नहीं, चारों दोषियों के क्यूरेटिव पिटीशन और दया याचिका के विकल्प खत्म हो चुके हैं। हालांकि कहा जा रहा कि तीनों दोषियों की तरह पवन भी दया याचिका खारिज होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रूख कर सकता है।
78
16 दिसंबर 2012 की वह दर्दनाक रात? दक्षिणी दिल्ली के मुनिरका बस स्टॉप पर 16-17 दिसंबर 2012 की रात पैरामेडिकल की छात्रा अपने दोस्त को साथ एक प्राइवेट बस में चढ़ी। उस वक्त पहले से ही ड्राइवर सहित 6 लोग बस में सवार थे। किसी बात पर छात्रा के दोस्त और बस के स्टाफ से विवाद हुआ, जिसके बाद चलती बस में छात्रा से गैंगरेप किया गया। लोहे की रॉड से क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गईं। छात्रा के दोस्त को भी बेरहमी से पीटा गया।
88
13 दिन बाद हार गई जिंदगी की जंगः निर्भया और उसके दोस्त को दरिंदों ने महिपालपुर में सड़क के किनारे फेंक दिया था। पीड़िता का इलाज पहले सफदरजंग अस्पताल में चला, सुधार न होने पर सिंगापुर भेजा गया। घटना के 13वें दिन 29 दिसंबर 2012 को सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में छात्रा ने दम तोड़ दिया।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
Rain Delay
INDIND
-
WIWI
-
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
'हम यह दुनिया छोड़ रहे हैं': कंपनी को भेजा ईमेल, फिर किराए के घर में पत्नी के जन्मदिन पर मिलीं टेक कपल की लाशें
Recommended image2
India-UN Row: CJP और युवाओं पर UN रिपोर्ट को भारत ने बताया ‘अफवाह’, गुमनाम दावों पर सवाल
Recommended image3
Priyagold FSSAI Action: बिस्कुट में जानवरों का चारा इस्तेमाल करने का आरोप! FSSAI की कार्रवाई से प्रियागोल्ड पर उठे सवाल
Recommended image4
Greater Noida Family Death: नूडल्स खाने के बाद 3 बच्चों समेत 5 की मौत, क्या हुआ?
Recommended image5
'हम गेट पर धरने पर बैठेंगे': दिल्ली हाई कोर्ट के पास फुटपाथ न होने से नाराज सुप्रीम कोर्ट ने दी चेतावनी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved