PM Modi Female Army Officer: कैप्टन सोनिया सिंह चौहान भारतीय सेना की एक अधिकारी हैं. स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले में हुए कार्यक्रम में उनकी ड्यूटी लगी थी. वो झंडा फहराने में पीएम मोदी की मदद करती नजर आईं.
Captain Sonia Singh Chauhan: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नजर आईं एक महिला सैन्य अधिकारी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ध्वजारोहण के दौरान उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। इसके बाद लोग जानना चाहते हैं कि पीएम मोदी के साथ मौजूद यह महिला अधिकारी कौन हैं।
पीएम मोदी के साथ नजर आईं कैप्टन सोनिया सिंह
ध्वजारोहण समारोह के दौरान पीएम मोदी की सहायता करती नजर आईं महिला अधिकारी की पहचान कैप्टन सोनिया सिंह चौहान के रूप में बताई जा रही है। वह पूरे सैन्य अनुशासन के साथ राष्ट्रीय ध्वज के पास अपनी ड्यूटी निभाती दिखाई दीं। समारोह की तस्वीरों में उनकी मौजूदगी ने सोशल मीडिया यूजर्स का खास ध्यान खींचा।
भारतीय सेना की कमीशंड अधिकारी हैं सोनिया सिंह
जानकारी के मुताबिक, कैप्टन सोनिया सिंह चौहान भारतीय सेना की कमीशंड अधिकारी हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उनकी ड्यूटी प्रधानमंत्री के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम में लगाई गई थी। वह झंडा फहराने की प्रक्रिया के दौरान पीएम मोदी की सहायक की भूमिका में नजर आईं।
हालांकि, कैप्टन सोनिया सिंह चौहान किस रेजिमेंट या यूनिट से जुड़ी हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई है।
सैन्य प्रोटोकॉल के तहत निभाई जिम्मेदारी
लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह बेहद सख्त सैन्य प्रोटोकॉल के तहत आयोजित होता है। राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े प्रोटोकॉल और समारोह के दौरान कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सेना के अधिकारियों और जवानों को सौंपी जाती हैं।
पीएम मोदी के साथ मौजूद कैप्टन सोनिया सिंह की तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। उनकी अनुशासित मौजूदगी को लेकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं और इसे समारोह में महिला शक्ति और सैन्य अनुशासन की झलक के तौर पर देख रहे हैं।
