MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • वो बस स्टैंड और वह गाड़ी...जहां से शुरु हुई थी निर्भया की दर्दनाक कहानी, आज वहां की हालत कैसी है

वो बस स्टैंड और वह गाड़ी...जहां से शुरु हुई थी निर्भया की दर्दनाक कहानी, आज वहां की हालत कैसी है

नई दिल्ली. निर्भया की मां को 7 साल और 4 महीने बाद इंसाफ मिला। चारों दोषियों को तिहाड़ जेल में फांसी दी गई। 16 दिसंबर 2012 की रात मुनीरका का जिस बस स्टैंड से इस कहानी की शुरुआत हुई थी, वहां की तस्वीर 7 साल बाद काफी बदल चुकी है। आज उस बस और उस बस स्टैंड की कुछ तस्वीरें दिखाते हैं। बताते हैं कि आखिर कैसे निर्भया को बस में बैठने के लिए बुलाया गया और फिर चलती बस में एक के बाद एक छह लोगों ने निर्भया से दरिंदगी की और उसके दोस्त को पीटा। फिर अर्धनग्न हालत में रोड किनारे फेंक कर चले गए। 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 21 2020, 12:13 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
115
मुनीरका का बस स्टैंड। पहले यहां पर कम ही गाड़ियां रहती थी, लेकिन अब यह मेट्रो स्टेशन बन चुका है। देर रात तक यहां पर गाड़ियां मिल जाती हैं।
215
मेट्रो स्टेशन बनने की वजह से यहां ऑटो और टैक्सी भी रहती थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जब निर्भया गैंगरेप हुआ था, तब यहां पर ऑटो और टैक्सी कम ही मिलते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है।
315
दिल्ली के मुनिरका इलाके में चलती बस में निर्भया से छह लोगों ने गैंगरेप किया। रेप पीड़िता और उसके साथी को चलती बस से फेंक दिया गया था, जिससे दोनों को गंभीर चोट लगी।
415
29 दिसंबर 2012 को निर्भया को सिंगापुर के अस्पताल में भेज दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
515
11 मार्च 2013 को मुख्य आरोपी राम सिंह ने तिहाड़ जेल में आत्महत्या कर ली। हालांकि राम सिंह के परिवार का कहना है कि उसकी हत्या की गई है।
615
31 अगस्त 2013 को 6 आरोपियों में से एक नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट से तीन साल की सजा सुनाई गई।
715
13 सितंबर 2013 को साकेत कोर्ट ने चार दोषियों को मौत की सजा सुना दी। इसके बाद आरोपी हाई कोर्ट पहुंचे।
815
13 मार्च को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। हाई कोर्ट ने फांसी की सजा को बरकरार रखा।
915
5 मई 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने चारों दोषियों की फांसी की सजा को बरकार रखा।
1015
निर्भया को 6वां दोषी नाबालिग था। वारदात के वक्त वह 17 साल का था। नाबालिग दोषी उत्तर प्रदेश के एक गांव का रहना वाला है। वह 11 साल की उम्र में दिल्ली आया था। इस केस में इसपर बतौर नाबालिग मुकदमा चलाया गया। 31 अगस्त 2013 को नाबलिग को बलात्कार और हत्या का दोषी पाया गया और उसे सुधार गृह में तीन साल के लिए भेज दिया गया। इसके बाद उसे फ्री कर दिया गया।
1115
निर्भया से गैंगरेप का दोषी मुकेश बस क्लीनर का काम करता था। जिस रात गैंगरेप की यह घटना हुई थी उस वक्त मुकेश सिंह बस में ही सवार था। गैंगरेप के बाद मुकेश ने निर्भया और उसके दोस्त को बुरी तरह पीटा था।
1215
पवन दिल्ली में फल बेंचने का काम करता था। वारदात वाली रात वह बस में मौजूद था। पवन जेल में रहकर ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा था।
1315
निर्भया का मुख्य दोषी राम सिंह था। मार्च 2013 में तिहाड़ जेल में राम सिंह की लाश मिली थी। पुलिस के मुताबिक राम सिंह ने खुद को फांसी लगाई थी, लेकिन बचाव पक्ष के वकीलों और राम सिंह के परिवार का आरोप था कि राम सिंह की हत्या की गई थी। राम सिंह बस ड्राइवर था। दक्षिण दिल्ली के रविदास झुग्गी में रहने वाला राम सिंह वारदात से 20 साल पहले राजस्थान से दिल्ली आया था। निर्भया केस में सबसे पहले राम सिंह को ही गिरफ्तार किया गया था।
1415
निर्भया का दोषी विनय जिम ट्रेनर का काम करता था। वारदात वाली रात विनय बस चला रहा था। इसने पिछले साल जेल के अंदर आत्‍महत्‍या की कोशिश की थी लेकिन बच गया था।
1515
यह बिहार का रहने वाला है। इसने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और दिल्ली चला आया। शादी के बाद ही 2011 में दिल्ली आया था। यहां वह राम सिंह से मिला। घर पर इस पत्नी और एक बच्चा है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved