MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Supreme Court
Justice Ravi Kumar Diwakar
Ahmedabad Crime
Krishna Chhathi Wishes & Quotes
AIIMS Population Clock
Toxic Box Office Collection
Satya Niketan Building Collapse
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Box Office Collection
Mirzapur The Movie Boc Office Collections
Kanpur Murder Case
Singapore PM Salary
Rakesh Mehta Suicide
Global News
  • Home
  • National News
  • तब्लीगी की बिल्डिंगा ढहा दें, पूरी तरह बैन कर दें...SC पहुंचे शख्स की मांग, गृह मंत्रालय को दें निर्देश

तब्लीगी की बिल्डिंगा ढहा दें, पूरी तरह बैन कर दें...SC पहुंचे शख्स की मांग, गृह मंत्रालय को दें निर्देश

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण बढ़ने की एक बड़ी वजह तब्लीगी जमात को भी माना जा रहा है। अब तब्लीगी जमात को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका लगाई गई है, जिसमें मांग की गई है कि गृह मंत्रालय को निर्देश दिए जाएं कि तब्लीगी जमात पर पूरी तरह से बैन लगाए और निजामुद्दीन ऑफिस को भी ढहा दिया जाए। भारत में 7 अप्रैल की शाम 7 बजे तक कोरोना के 5035 केस सामने आ चुके हैं। 143 लोगों की मौत हो चुकी है। 398 ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं।

5 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Apr 07 2020, 07:40 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
119
दिल्ली के अजय गौतम ने याचिका लगाई है। उन्होंने याचिका में मांग की है कि तब्लीगी जमात पर पूरी तरह से बैन लगे। याचिकाकर्ता ने अदालत से केंद्र और दिल्‍ली सरकार को इस संबंध में निर्देश देने की गुहार लगाई है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
219
यूपी में अब तक कुल 308 कोरोना के केस है, इसमें 168 केस तब्लीगी जमात से हैं। कोरोना के खिलाफ प्रदेश सरकार ने UP कोविड केयर फंड की स्थापना की है इस फंड का उपयोग प्रदेश में टेस्टिंग फैसिलिटी को बढ़ाने में किया जाएगा। प्रदेश में 10 टेस्टिंग लैब हैं।
319
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा, मंगलवार को 9 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिले हैं। कासरगोड से 4, कन्नूर से 3, कोल्लम और मलप्पुरम से 1-1 मामला मिला है, विदेश से लौटे 4 लोग, दिल्ली में तब्लीगी जमात कार्यक्रम में शामिल 2 लोग और 3 लोग दूसरों के संपर्क में आने से वायरस से ग्रस्त हुए हैं।
419
पंजाब स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली निजामुद्दीन मरकज कार्यक्रम में भाग लेने वाले तब्लीगी जमात से जुड़े ऐसे लोग जो पंजाब में छिपे हैं उन्हें 24 घंटे का समय दिया है, वे निकटतम पुलिस स्टेशन में जाकर अपनी पहचान बता सकते हैं, ऐसा न करने पर उन्हें आपराधिक मुकदमे का सामना करना पड़ेगा।
519
दिल्ली सरकार ने तब्लीगी जमात से जुड़े 1950 लोगों के फोन नंबर दिल्ली पुलिस को दिए हैं। इन सभी लोगों को निजामुद्दीन तब्लीगी मरकज से हाल ही में हटा दिया गया था।
619
बागपत के एक अस्पताल से फरार हुए एक कोरोना पॉजिटिव नेपाल नागरिक को पकड़ा गया है। उसने दिल्ली में तब्लीगी जमात कार्यक्रम में भाग लिया था। पुलिस के मुताबिक,उसे अस्पताल से 3 किमी दूर पाया गया था और उसे फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
719
मुंबई में क्वारंटाइन आदेशों का उल्लंघन करने और सरकार के आधिकारिक प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने के लिए आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में तब्लीगी जमात के 150 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
819
दिल्ली में तब्लीगी जमात कार्यक्रम में भाग लेने वाले 2 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वर्तमान में उन्हें नरेला के एक क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। आरोप है कि इन्होंने एक कमरे के सामने शौच की।
919
हिमाचल प्रदेश में 456 सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 14 सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तब्लीगी जमात के 329 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। तबलीगी जमात के एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को टांडा मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट किया गया है।
1019
तमिलनाडु में आज 50 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, जिनमें तब्लीगी जमात से जुड़े 48 मामले हैं।
1119
गृह मंत्रालय ने कहा है कि हमने 25,000 तब्लीगी जमात कार्यकर्ताओं और उनके संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटाइन कर दिया है, हरियाणा के 5 गांव जहां वे गए थे उन्हें भी सील कर दिया गया है।
1219
कब हुआ था कार्यक्रम: दरअसल, यहां 1 से 15 मार्च तक तब्लीगी जमात के मरकज में 5 हजार लोग आए। इसमें बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, मलेशिया, सऊदी अरब, इंग्लैंड और चीन के नागरिक भी शामिल थे। 22 मार्च यानी जनता कर्फ्यू के बाद भी यहां 2000 लोग ठहरे हुए थे। अब इनमें से 200 लोगों को संक्रमण की आशंका है।
1319
मरकज तब्लीगी जमात क्या है?: मरकज तब्लीगी जमात में तीन शब्द हैं। मरकज का अर्थ होता है मीटिंग के लिए जगह, तब्लीगी का मतलब होता है अल्लाह की कही बातों का प्रचार करने वाला और जमात का मतलब है समूह। यानी अल्लाह की कही बातों का प्रचार प्रसार करने वाला समूह। तब्लीगी जमात से जुड़े लोग पारंपरिक इस्लाम को मानते हैं।
1419
तब्लीगी जमात की शुरुआत इस उद्देश्य के लिए की गई थी कि मुसलमानों को धर्म में बनाए रखा जाए और इस्लाम का प्रचार-प्रसार और उसके बारे में जानकारी दी जा सके।
1519
मीडिया रिपोर्ट को माने तो इस जमात के करीब 15 करोड़ सदस्य दुनियाभर में हैं। 20वीं सदी में इस जमात को सबसे बड़ा और अहम आंदोलन माना गया था।
1619
भारत में कब हुई शुरुआत? : भारत में यह जमात 1927 में शुरू हुई। मुहम्मद इलियास अल-कांधलवी ने इसकी शुरुआत की। एशिया में इसे मानने वाले लोग सबसे ज्यादा हैं। भारत में पहली बार यह हरियाणा के नूंह जिले में इस जमात की शुरुआत हुई। दिल्ली के निजामुद्दीन में इसका मुख्यालय है।
1719
इस जमात की पहली मीटिंग 1941 में हुई थी। 1927 में बने इस जमात को पहली मीटिंग करने में 14 साल लगे। पहली मीटिंग में करीब 25 हजार लोग इकट्ठा हुए। धीरे धीरे इस जमात से दुनिया के कई देशों के मुस्लिम शामिल होने लगे और हर साल इसका कार्यक्रम होने लगा।
1819
इस जमात की सबसे बड़ी मीटिंग बांग्लादेश में होती है। इसके अलावा भारत और पाकिस्तान में भी इसका आयोजन होता है। इस जमात के सालाना कार्यक्रम में दुनिया के कई देशों के मुस्लिम शामिल होते हैं।
1919
क्या है निजामुद्दीन मरकज तब्लीगी जमात मामला?- निजामुद्दीन में 1 से 15 मार्च तक तब्लीगी जमात मरकज का जलसा था। यह इस्लामी शिक्षा का दुनिया का सबसे बड़ा केंद्र है। यहां हुए जलसे में देश के 11 राज्यों सहित इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड से भी लोग आए हुए थे। यहां पर आने वालों की संख्या करीब 5 हजार थी। जलसा खत्म होने के बाद कुछ लोग तो लौट गए, लेकिन लॉकडाउन की वजह से करीब 2 हजार लोग तब्लीगी जमात मरकज में ही फंसे रह गए। लॉकडाउन के बाद यह इकट्ठा एक साथ रह रहे थे। तब्लीगी मरकज का कहना है कि इस दौरान उन्होंने कई बार प्रशासन को बताया कि उनके यहां करीब 2 हजार लोग रुके हुए हैं। कई लोगों को खांसी और जुखाम की भी शिकायत सामने आई। इसी दौरान दिल्ली में एक बुजुर्ज की मौत हो गई। जांच हुई तो पता चला कि वह कोरोना संक्रमित था और वहीं निजामुद्दीन में रह रहा था। तब इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
सत्य निकेतन हादसा: मालिक के बेटे ने बताए 2 PG ऑपरेटरों के नाम, एक गिरफ्तार...दूसरा कौन?
Recommended image2
कानपुर दवा कारोबारी विनीत मिनोचा मर्डर केसः बहू ने क्यों दी ससुर के मौत की सुपारी?
Recommended image3
Rakesh Mehta Suicide: दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में क्या?
Recommended image4
Global News: ईरान-अमेरिका तनाव चरम पर, 5 टैंकर तबाह...UN मैप से बैंक हड़ताल तक 10 बड़े अपडेट
Recommended image5
आज की 10 बड़ी खबरें: बिहार में 34 लाख लोग प्रभावित-रुपया गिरा, Samsung में छंटनी और PMO का फर्जी अफसर गिरफ्तार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved