- Home
- National News
- मोदी ने किया काम्या का जिक्र, 12 साल की उम्र में एशिया से बाहर सबसे ऊंची चोटी फतह कर रचा इतिहास
मोदी ने किया काम्या का जिक्र, 12 साल की उम्र में एशिया से बाहर सबसे ऊंची चोटी फतह कर रचा इतिहास
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो के जरिए 'मन की बात' की। इस दौरान उन्होंने हुनर हाट से लेकर त्योहारों तक तमाम मुद्दों पर बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने 12 साल की छात्रा काम्या कार्तिकेयन का भी जिक्र किया। काम्या ने हाल ही में एशिया से बाहर सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहरा इतिहास रचा है। काम्या अभी 7वीं में पढ़ती हैं। काम्या के पिता एस. कार्तिकेयन नेवी में कामंडर हैं, और उनकी मां टीचर हैं।
17

पीएम मोदी ने कहा, काम्या कार्तिकेयन ने केवल 12 साल की उम्र में माउंट एकांकगुआ को फतह किया। यह चोटी करीब 7000 मीटर ऊंची है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

27
उन्होंने कहा, काम्या की उपलब्धि लोगों को फिट रहने के लिए भी प्रेरित करती है। जो फिट होगा, वही हिट होगा। काम्या को उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं।
37
काम्या ने सबसे ऊंची चोटी एकांकगुआ पर चढ़ाई की। एकांकगुआ दक्षिणी अमेरिकी के अजेर्टिंना में है। यह एंडीज पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी है। इसकी ऊंचाई 6962 मीटर है।
47
काम्या ने 6962 मीटर ऊंची एकांकगुआ चोटी पर 1 फरवरी को फतह हासिल की थी। काम्या को यह मुकाम हासिल करने के लिए कठिन संघर्ष करना पड़ा। वे लंबे वक्त से इसके लिए इसके लिए तैयारी भी कर रही हैं।
57
काम्या मुंबई की रहने वाली हैं। उन्होंने तीन साल की उम्र से ही माउंटेनियरिंग की प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। वे लोनावाला में बेसिक ट्रेक पर जाती थीं।
67
काम्या ने 9 साल की उम्र में उत्तराखंड में कई पहाड़ों पर चढ़ाई की। इसके अलावा उन्होंने नेपाल में 5346 मीटर ऊंचाई पर स्थित एवरेस्सट बेस कैंप पर चढ़ाई की थी।
77
काम्या के पिता एस. कार्तिकेयन नेवी में कामंडर हैं, और उनकी मां टीचर हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos