- Home
- National News
- मोदी ने लिट्टी खा 120 रु दिया पेमेंट, फिर कुल्हड़ में पी चाय; हुनर हाट में PM को देख हर कोई चौंका
मोदी ने लिट्टी खा 120 रु दिया पेमेंट, फिर कुल्हड़ में पी चाय; हुनर हाट में PM को देख हर कोई चौंका
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वे हर बार कुछ ना कुछ ऐसा कर देते हैं, जो अलग होता है। ऐसा ही कुछ बुधवार को हुआ। जब वे अचानक बिना किसी तय कार्यक्रम के एक 'हुनर हाट' में पहुंच गए। ऐसा पहली बार हुआ जब वे किसी हुनर हाट में पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने एक स्टॉल पर रुककर लिट्टी-चोखा खाया। इसके बाद उन्होंने कुल्हड़ वाली चाय भी पी।
| Published : Feb 19 2020, 04:35 PM IST / Updated: Feb 19 2020, 04:54 PM IST
मोदी ने लिट्टी खा 120 रु दिया पेमेंट, फिर कुल्हड़ में पी चाय; हुनर हाट में PM को देख हर कोई चौंका
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
110
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पीएम मोदी का यह दौरा पहले से तय नहीं था। लेकिन वे बुधवार को अचानक इंडिया गेट के निकट राजपथ पर लगे हाट पर पहुंच गए। यहां देश भर से आए लोगों अपने हुनर दिखाते हैं।
210
प्रधानमंत्री पहली बार इस तरह के किसी हुनर हाट में पहुंचे। यहां वे करीब 50 मिनट तक रहे। जैसी केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को पीएम के दौरे के बारे में पता चला। तो उन्होंने पहुंचकर अगवानी की।
310
एक स्टॉल पर पीएम ने रुक कर लिट्टी चोखा खाया। इसके लिए उन्होंने 120 रुपए का भुगतान किया।
410
इसके बाद उन्होंने कुल्हड़ में चाय पी। उन्होंने अपने साथ मौजूद नकवी को भी चाय दी।
510
पीएम ने चाय के लिए 40 रुपए भी दिए।
610
यहां पीएम मोदी को देखकर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। उन्हें आम लोगों की तरह देखकर भीड़ जमा होने लगी।
710
लोगों ने यहां मोदी-मोदी के नारे भी लगाए।
810
लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई।
910
दिल्ली के राजपथ पर 'कौशल को काम' थीम पर 13 फरवरी से 23 फरवरी 2020 तक हुनर हाट लगाया गया। इसमें देशभर से शिल्पकार, दस्तकार और खानसामे भाग लेने पहुंचे हैं।
1010
इससे पहले दिल्ली, मुंबई, प्रयागराज, लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद, हैदराबाद, पुडुचेरी, इंदौर आदि स्थानों पर 'हुनर हाट' आयोजित किए जा चुके हैं। अगला हुनर हाट रांची में लगेगा।