MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- शिक्षा प्राप्त करना मेरे लिए सपना था, देखें शपथ ग्रहण समारोह की खास तस्वीरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- शिक्षा प्राप्त करना मेरे लिए सपना था, देखें शपथ ग्रहण समारोह की खास तस्वीरें

नई दिल्ली। द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण किया। इसके बाद अपने संबोधन में मुर्मू ने कहा कि मेरे लिए प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करना भी सपने जैसा था। मैं कॉलेज जाने वाली अपने गांव की पहली व्यक्ति थी। मैं जनजातीय समाज से हूं। मुझे वार्ड पार्षद से लेकर राज्यपाल और राष्ट्रपति बनने का मौका मिला। लोकतंत्र की शक्ति ने मुझे यहां तक पहुंचाया है। यह लोकतंत्र की महानता है कि एक गरीब घर में पैदा हुई व्यक्ति सर्वोच्य पद तक पहुंची है। यह मेरी व्यक्तिगत उपलब्धी नहीं है यह प्रत्येक दलित की उपलब्धी है। यह मेरे लिए बहुत संतोष की बात है कि सदियों तक वंचित रहे गरीब और आदिवासी मुझमें अपना प्रतिबिम्ब देख सकते हैं। भारत में गरीब के सपने भी पूरे होते हैं। देखें खास तस्वीरें...

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 25 2022, 11:14 AM IST| Updated : Jul 25 2022, 11:51 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के सेंट्रल हॉल में भाषण दिया। उन्होंने भारत के लोकतंत्र की शक्ति का बखान किया।
 

29

नवनियुक्त राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के सेंट्रल हॉल में निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के साथ अभिवादन का आदान-प्रदान किया।
 

39

संसद के सेंट्रल हॉल में अपने शपथ समारोह के दौरान सीजेआई जस्टिस एन वी रमना के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। द्रौपदी मुर्मू  ने कहा कि ऐसे पहली राष्ट्रपति हूं, जिसका जन्म आजाद भारत में हुआ है। मेरा निर्वाचन इस बात का सबूत है कि भारत का गरीब सपने भी देख सकता है और उन्हें पूरा भी कर सकता है।

49

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमना और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।
 

 

59

संसद के सेंट्रल हॉल में द्रौपदी मुर्मू को भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमना ने भारत की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई।
 

यह भी पढ़ें-  द्रोपदी मुर्मू ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ-जोहार,नमस्कार! अगले 25 वर्षों के विजन की जिम्मेदारी मिलना सौभाग्य है

69

निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के साथ निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन से अपने शपथ समारोह के लिए संसद भवन जाती हुईं। 
 

79

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के सेंट्रल हॉल में शपथ लेने के बाद सांसदों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की। उनके साथ पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी थे।

89

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
 

यह भी पढ़ें- वो एतिहासिक पल जब बोलीं द्रौपदी मुर्मू, मैं शपथ लेती हूं कि... देखें Video

99

राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में प्रतीक्षा करते राष्ट्रपति के अंगरक्षक। राष्ट्रपति के अंगरक्षकों ने रामनाथ कोविंद को विदाई दी और सलामी देकर नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
द्रौपदी मुर्मू
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved