- Home
- National News
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रणब मुखर्जी, सोनिया समेत तमाम नेताओं ने पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रणब मुखर्जी, सोनिया समेत तमाम नेताओं ने पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली. देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 130 वीं जयंती मौके पर गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने श्रद्धांजलि दी। पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। मोतीलाल नेहरू और स्वरूप रानी के पुत्र नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री थे और इस पद पर वह 1964 में अपने निधन तक रहे। नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
17

देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की ।
27
देश के उप राष्ट्रपति रहे हामिद अंसारी ने भी नेहरू के 130 वें जयंती पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया।
37
देश के प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह सुबह नेहरू के समाधि स्थल शांति वन पहुंच कर उन्हें नमन किया।
47
कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा सोनिया गांधी सुबह नेहरू के समाधि स्थल शांति वन पहुंची और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
57
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को जन्मदिन पर याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
67
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपने दादा के जयंती पर उन्हें याद करते हुए नमम किया।
77
प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट कर पंडित जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos