- Home
- National News
- दोस्तों का साथ छोड़ दिया, रोज 14 घंटे पढ़ाई.. 21 साल की उम्र में ऐसे बन गईं डिप्टी कलेक्टर
दोस्तों का साथ छोड़ दिया, रोज 14 घंटे पढ़ाई.. 21 साल की उम्र में ऐसे बन गईं डिप्टी कलेक्टर
भोपाल. एमपी के राजगढ़ में डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा का बाल खींचने और उनके धक्कामुक्की के आरोप में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। रविवार को राजगढ़ में भाजपा कार्यकर्ता सीएए के समर्थन में रैली निकाल रहे थे। इसी दौरान हंगामा हुआ। आरोप है कि इसी दौरान प्रिया वर्मा ने एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया। तभी पार्टी वर्कर्स ने महिला अधिकारी को घेर लिया और उनकी चोटी खींची। राजगढ़ में धारा 144 लागी है। इसके बाद भी भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने बरौरा कस्बे में सीएए के समर्थन में रैली निकाली। यही से विवाद शुरू हुआ। प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कलेक्टर मैडम, आप यह बताइये कि कानून की कौन सी किताब आपने पढ़ी है जिसमें शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नागरिकों को पीटने और घसीटने का अधिकार आपको मिला है? सरकार कान खोलकर सुने ले, मैं किसी भी कीमत पर मेरे प्रदेशवासियों के साथ इस प्रकार की हिटलरशाही बर्दाश्त नहीं करूंगा।
| Published : Jan 20 2020, 11:44 AM IST / Updated: Jan 21 2020, 11:31 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin