- Home
- National News
- अनोखे अंदाज में मना सोनिया गांधी का जन्मदिन, इस सीएम ने कार्यकर्ताओं को बांटा प्याज
अनोखे अंदाज में मना सोनिया गांधी का जन्मदिन, इस सीएम ने कार्यकर्ताओं को बांटा प्याज
पुड्डुचेरी. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज 73वां जन्मदिन है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देशभर में अलग अलग तरह से उनका जन्मदिन मनाया। हालांकि, सोनिया गांधी ने महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध को लेकर इस साल जन्मदिन ना बनाने का फैसला किया है। इसी तरह से केंद्रशासित राज्य पुड्डुचेरी में अनोखे ढंग से सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया गया।
14

पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उन्होंने केक काटी।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

24
इसके अलावा नारायणसामी ने सभी महिला कार्यकर्ताओं को एक-एक किलो प्याज भी बांटा। नारायणसामी ने इस अनोखे तरह से प्याज की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
34
प्याज के दाम सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। इससे देश में हाहाकार मचा हुआ है। देश में प्याज की कीमतें 100 रुपए से 200 रुपए तक पहुंच गई हैं। विपक्ष इसे लेकर लगातार केंद्र सरकार पर हमला बोल रहा है।
44
इससे पहले संसद में आप नेता संजय सिंह प्याज की माला पहनकर पहुंचे थे। वहीं, बिहार में पूर्व सांसद पप्पू यादव ने भी सस्ती कीमतों पर भाजपा दफ्तर के सामने प्याज बेंचा था।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos