- Home
- National News
- ITBP जवानों ने 17 हजार फीट की ऊंचाई पर भारी बर्फबारी में मनाया गणतंत्र दिवस, देखें Photos
ITBP जवानों ने 17 हजार फीट की ऊंचाई पर भारी बर्फबारी में मनाया गणतंत्र दिवस, देखें Photos
श्रीनगर. आज 71वां गणतंत्र दिवस है। आज पूरा देश इस पर्व को मना रहा है। इस मौके पर इंडो तिबेटियन बॉर्डर फोर्स (ITBP) ने भी गणतंत्र दिवस मनाया। जवानों ने लद्दाख में 17 हजार फीट की ऊंचाई पर झंडा फहराया। यहां का मौजूदा तापमान -20 डिग्री है। हिमवीरों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी लगाए।
18

26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। इस दिन भारत के राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं। राजपथ पर परेड निकाली जाती है। इस बार भी निकाली जा रही है। इसमें देश की बढ़ती सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक-आर्थिक प्रगति का भव्य प्रदर्शन होगा।
28
भुवनेश्वर में ओडिशा के राज्यपाल गनेशी लाल ने राजभवन में तिरंगा फहराया।
38
मुंबई में सेंट्रल रेलवे के जनरल मैनेजर संजीव मित्तल ने छत्रपति शिवाजी महाराज ने तिरंगा फहराया।
48
गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पणजी में तिरंगा फहराया।
58
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया।
68
महाराष्ट्र के नागपुर में संघ दफ्तर में महासचिव भैयाजी जोशी ने तिरंगा फहराया।
78
दिल्ली में भाजपा दफ्तर पर अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने तिरंगा फहराया।
88
महाराष्ट्र में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने तिरंगा फहराया।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos