MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • मॉर्चरी में सुशांत की डेडबॉडी देख रिया ने क्यों कहा था, Sorry Babu? इस शख्स ने कर दिया बड़ा खुलासा

मॉर्चरी में सुशांत की डेडबॉडी देख रिया ने क्यों कहा था, Sorry Babu? इस शख्स ने कर दिया बड़ा खुलासा

मुंबई. सुशांत केस में बड़ा खुलासा हुआ है। एक मीडिया चैनल ने उस शख्स से बात की, जो 15 जून को रिया चक्रवर्ती के साथ उस मॉर्चरी में मौजूद था, जहां सुशांत का शव रखा गया था। बता दें कि 14 जून की सुशांत का शव उनके घर से मिला था। 15 जून को कूपर हॉस्पिटल की मॉर्चुरी में सुशांत का शव रखा गया था, जिसे देखने के लिए रिया चक्रवर्ती पहुंची थी। रिया के साथ मॉर्चरी में मौजूद रहने वाले शख्स का नाम सुरजीत सिंह राठौर है। उन्होंने मीडिया के सामने बड़ा खुलासा किया है। 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 21 2020, 05:36 PM IST| Updated : Aug 24 2020, 10:55 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

सुब्रह्मण्यम स्वामी ने ट्वीट किया, जब आरसी कूपर हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम चल रहा था, तब वहां लिव-इन-गर्ल रिया 45 मिनट के थी। क्या जब पोस्टमॉर्टम चल रहा था, तब वह रूम के अंदर थीं और सबूतों से छेड़छाड़ कर रही थीं? उनका निकनेम फेमी फेटल कर देना चाहिए।
 

211

सुरजीत सिंह राठौर ने रिया को लेकर खुलासा किया। उन्होंने कहा, कूपर अस्पताल में सुशांत का चेहरा देखते ही रिया ने 'सॉरी बाबू' कहा था। 
 

311

सुरजीत सिंह राठौर ने कहा, 15 जून को 11 बजे मैं कूपर अस्पताल पहुंचा। सूरज सिंह 11.30 बजे पहुंचे। सुशांत की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए। कुछ देर बाद सूरज सिंह कहते हैं, रिया चक्रवर्ती कुछ ही मिनटों में आने वाली है। उसकी मदद करें। वह सुशांत की प्रेमिका है और वह सुशांत को आखिरी बार देखना चाहती है। इसलिए आप इसके बारे में पुलिस से बात करें।
 

411

मैंने पुलिस अधिकारी से बात की और वह मान गए। 15 मिनट बाद रिया चक्रवर्ती और मैं उसके भाई, मां और एक व्यक्ति के साथ शवगृह के अंदर गए। वह व्यक्ति शायद उनके पिता होंगे।

511

मैंने सुशांत के डेड बॉडी से सफेद कपड़ा हदा दिया। उनकी गर्दन पर निशान था। मुझे उस वक्त शक हुआ था। जब मैंने कपड़ा हटाया रिया ने अपना हाथ सुशांत के सीने पर रखा और कहा 'सॉरी, बाबू'। मैंने सोचा, 'वह अब सॉरी क्यों कह रही थी?' मैंने उन्हें रोते हुए बाहर ले गया।
 

611

दरअसल, एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है उनके पास रिया का एक वीडियो है, जिसमें दिख रहा है कि रिया हॉस्पिटल की मॉर्चुरी में जा रही हैं। फिर वहां से करीब 45 मिनट बाद बाहर निकलती हैं। 

711

वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि रिया को मॉर्चुरी में जाने की इजाजत किसने दी? यहां पुलिस और मृतक के परिजनों की इजाजत के बिना कोई नहीं जा सकता है। फिर रिया अंदर कैसे गईं।

811

वायरल वीडियो के बाद भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने सवाल उठाया है। उन्होंने सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
 

911

मुंबई पुलिस ने अब तक 56 लोगों से पूछताछ की है, जिनमें - महेश भट्ट, आदित्य चोपड़ा, संजय लीला भंसाली, अपूर्व मेहता, राजीव मसंद शामिल हैं। 34 साल के सुशांत को 14 जून को बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी पर लटका हुआ पाया गया और कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। 
 

1011

बिहार पुलिस ने रिया चक्रवर्ती और पांच अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या, धोखाधड़ी और साजिश रचने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। केस की जांच अब सीबीआई कर रही है।

1111

इस बीच सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने उनके पिता की शिकायत के आधार पर राजपूत के परिवार पर 15 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाने के बाद चक्रवर्ती और अन्य लोगों की जांच कर रहे हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved