- Home
- National News
- यूक्रेन से लौटे छात्रों ने उतरते ही चूमी जमीं..लगाए भारत माता के नारे, फ्लाइट में तिरंगा थामे फहराते आए नजर
यूक्रेन से लौटे छात्रों ने उतरते ही चूमी जमीं..लगाए भारत माता के नारे, फ्लाइट में तिरंगा थामे फहराते आए नजर
नई दिल्ली. रूस (russia) लगातार युक्रेन (Ukraine) में बमबारी से हर तरफ तबाही मचा रहा है। डर के चलते लोग अपने देश को छोड़कर भाग रहे हैं। इसी बीच यूक्रेन हमले के तीसरे दिन वहां फंसे 250 भारतीय स्टूडेंट्स को रोमानिया के रास्ते एयर इंडिया (Air India) की दूसरी फ्लाइट दिल्ली पहुंची। तो नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiradittya Scindhia) ने सभी स्टूडेंट का शानदार स्वागत किया। हर एक छात्र को एयरपोर्ट पर उनको गुलाब का फूल देकर वेलकम किया। इस दौरान तड़के सिंधिया के साथ हवाई हड्डे पर विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन भी मौजूद थे। तस्वीरें में देखिए कैसे वतन वापसी पर स्टूडेंटस ने लगाए भारत माता के नारे
- FB
- TW
- Linkdin
)
दरअसल, शनिवार रात 9.30 बजे रोमानिया से एअर इंडिया के फ्लाइट ने उड़ान भरी और रविवार तड़के करीब 3 बजे वह दिल्ली पहुंची। जैसे ही छात्र विमान से नीचे उतरे तो उनके चेहरे पर जो खुशी थी वो देखने लायक थी। किसी ने देश की माटी को चूमा तो कुछ ने फ्लाइट में सवार के दौरान ही भारत माता की जय के नारे लगाए।
बता दें कि यूक्रेन में फंसे छात्रों की वतन वापसी पर दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका स्वागत सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया। इस दौरान सिंधिया ने रोमानिया से लौटे छात्रों से बातचीत भी की। इसके लिए उन्होंने सबसे पहले एयर इंडिया को धन्यवाद दिया और कहा कि यूक्रेन में फंसे हर एक भारतीय को वतन वापस लाएंगे। सभी स्टूडेंट भारत सरकार के संपर्क में हैं। सभी पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
इस बीच हंगरी के बुडापेस्ट से भी छात्रों को लेकर एअर इंडिया का एक विमान सुबह 5 बजे निकला जो शनिवार रात करीब 8 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचा। जैसे छात्र विमान से उतरे तो सभी खुशी में झूम पड़े और बोले जय हिंद जय भारत।
बता दें कि यूक्रेन से भारत लौट रहे इन छात्रों के लिए मुंबई के एयरपोर्ट पर एक स्पेशल कॉरिडोर बनाया गया है। जहां पर इनका स्वागत केंद्रीय मंत्री कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उनके उतरने से पहले विमान में जाकर इन छात्रों का स्वागत किया। उन्होंने कहा-यूक्रेन से भारत लौटे एक छात्र के आत्मविश्वास से परिपूर्ण ये शब्द, प्रधानमंत्री जी की सरकार के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाते हैं। हर स्टूडेंट को वापस लाया जाएगा। और भी फ्लाइट्स आ रही हैं, प्रधानमंत्री मोदी आप लोगों की बहुत चिंता कर रहे थे। आपका अपने देश में स्वागत है।
यूक्रेन के हवाई क्षेत्र को 24 फरवरी की सुबह से नागरिक विमान संचालन के लिए बंद कर दिया गया है। रूसी सैन्य आक्रमण शुरू होने की वजह से फ्लाइट रद्द है। इसलिए, भारतीय निकासी उड़ानें बुखारेस्ट और बुडापेस्ट से बाहर चल रही हैं। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने 24 फरवरी को कहा था कि लगभग 16,000 भारतीय, मुख्य रूप से छात्र, यूक्रेन में फंसे हुए थे।