- Home
- National News
- अयोध्या ही रामलला का जन्मस्थान, 134 साल बाद देश को मिला ऐसे ही 9 बड़े सवालों पर जवाब
अयोध्या ही रामलला का जन्मस्थान, 134 साल बाद देश को मिला ऐसे ही 9 बड़े सवालों पर जवाब
नई दिल्ली. अयोध्या में राम मंदिर-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया। इस फैसले को चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच जजों की बेंच ने एकमत से सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में विवादित जमीन पर रामलला का मालिकाना हक बताया। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को अयोध्या में मंदिर बनाने का अधिकार दिया है।
19

1- मालिकाना हक किसका : सुप्रीम कोर्ट के फैसले में आज पता चल सकता है कि 2.77 एकड़ विवादित जमीन पर मालिकाना हक किसका है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

29
2- भगवान राम का जन्मस्थान : फैसले में इसका भी पता चलेगा कि भगवान राम का जन्मस्थान कहां है।
39
3- एएसआई की रिपोर्ट: आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट को दोनों पक्षकार अपने फेवर में बता रहे हैं। ऐसे में फैसले के बाद इस बात का भी पता चलेगा कि आर्कियोलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट किसके पक्ष में जाएगी।
49
4- जन्मस्थान ही न्यायिक व्यक्ति : यह एक अहम मुद्दा सामने आया है। जन्मस्थान को ही कानूनी व्यक्ति का दर्जा दिया जाए या नहीं ये भी सवाल सुप्रीम कोर्ट के सामने है।
59
5- मंदिर था तो मस्जिद कैसे बनी : फैसले के बाद इस बात का भी पता चल सकता है कि अगर वहां पर मंदिर था तो मस्जिद कैसे बनी।
69
6- खुदाई के अवशेष किसके : आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया कि रिपोर्ट में कुछ ढांचे मिलने की बात कही गई थी। फैसले में इस बात की भी जानकारी मिल सकती है, आखिर वो ढांचा किसका था।
79
7-मस्जिद में नमाज न पढें तो वह मस्जिद नहीं : कोर्ट में फैसले में इस बात की भी जानकारी मिलेगी कि क्या मस्जिद में अगर नमाज न पढ़ी जाए तो वह मस्जिद नहीं होती।
89
8- विवादित स्थल पर मूर्ति थी या नहीं : अयोध्या विवाद पर एक अहम सवाल यह भी है कि बीच वाले गुंबद के नीचे मूर्ति थी या नहीं।
99
9-विदेशी यात्रियों के यात्रा वृत्तांत : अयोध्या पर कई विदेशी यात्रियों ने अपने यात्रा वृत्तांत में विवादित स्थल का जिक्र किया है, ऐसे में उन यात्रा वृत्तांतों पर भी स्थिति साफ हो सकती है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos