- Home
- National News
- शॉकिंग: पेट से निकला पेचकस, कीलें, 4 इंच की सरिया... लोहे की 36 चीजें, डॉक्टर्स रह गए हैरान
शॉकिंग: पेट से निकला पेचकस, कीलें, 4 इंच की सरिया... लोहे की 36 चीजें, डॉक्टर्स रह गए हैरान
उन्नाव. यूपी के उन्नाव से हैरान कर देने वाली खबर आ रही है, जिसके बाद डॉक्टर्स खुद भी शॉक्ड रह गए हैं। दरअसल, डॉक्टर्स के सामने एक ऐसा केस आया, जिसमें 18 साल के एक युवक के पेट से लोहे की 36 चीजें मिलीं। इस बात का खुलासा डॉक्टर्स ने एक्सरे से किया।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि चार डॉक्टरों ने ढाई घंटों तक कठिन ऑपरेशन किया और मरीज के पेट से लोहे की कील, पेचकस, 4 इंच लंबी सरिया समेत लोहे की 36 चीजें निकालने में कामयाबी पाई। इन सबका वजन लगभग 300 ग्राम है। (प्रतीकात्मक फोटो)
ये मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के भतावां गांव का बताया जा रहा है। इस गांव का निवासी करन (18) पुत्र कमलेश के पेट में लगभग 2 महीने से दर्द हो रहा था। (प्रतीकात्मक फोटो)
करन की मां कमला ने बताया कि उन्नाव और कानपुर के कई डॉक्टर को दिखाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बाद में उन्होंने शुक्लागंज के प्राइवेट नर्सिंग होम में करन को दिखाया। (प्रतीकात्मक फोटो)
इस बारे में डॉ संतोष वर्मा ने बताया कि करन नाम का युवक पेट में दर्द की शिकायत लेकर आया था। सीटी स्कैन व एक्सरे में लोहे की वस्तु में पेट के अंदर दिखाई पड़ी। ऑपरेशन करने पर छोटे-बड़े लगभग 36 आइटम निकले। जिसमें पेचकस, सरिया, कील आदि शामिल हैं। जिसका वजन लगभग 300 ग्राम है। (प्रतीकात्मक फोटो)
वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में डॉक्टर वर्मा ने बताया कि ऑपरेशन काफी कठिन था और लंबा चला। लेकिन, विशेषज्ञ सर्जन डॉ पवन सिंह, डॉ आशीष पुरी, डॉ राधा रमन अवस्थी और खुद उन्होंने बड़ी सावधानी से धीरे-धीरे यह सब निकाला। लोहे की कुछ वस्तुएं हार्ट के बिल्कुल बगल में थी। ऐसे में कुछ भी हो सकता था। लगभग ढाई घंटे चले ऑपरेशन की सफलता के बाद डॉक्टरों ने राहत की सांस ली। (प्रतीकात्मक फोटो)
खबरों में मां कमला के हवाले से कहा जा रहा है कि ऑपरेशन के बाद उनका बेटा ठीक है। लेकिन, वो भी यह नहीं जानतीं कि करन के पेट में यह सब कैसे पहुंचा। डॉक्टरों का भी कहना था कि कील, सुई जैसी छोटी-छोटी चीजें खाई जा सकती हैं, लेकिन पेचकस और सरिया को नहीं खाया जा सकता है। (प्रतीकात्मक फोटो)
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.