MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Kanpur Murder Case
Singapore PM Salary
Rakesh Mehta Suicide
Global News
Mahant Swami Maharaj
Rahul Gandhi New Team
PM Modi Vadodara Speech
Guwahati Wife Murder Case
Kal Ka Rashifal
Delhi Manipuri Musician Murder
Bach Baras Vrat Katha
Delhi Satya Niketan Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
OTT Releases This Week
Bach Baras Kab Hai
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collections
Toxic Box Office Collection
Delhi PG Hostel Crisis
Top News Headlines
Delhi University Hostel Crisis
Hanuman Ansh Box Office Collection
  • Home
  • National News
  • कवि सम्मेलन के बाद ट्रक में बैठकर घर आते थे कुमार विश्वास, स्कूल से बंक मारकर देखी खूब फिल्में

कवि सम्मेलन के बाद ट्रक में बैठकर घर आते थे कुमार विश्वास, स्कूल से बंक मारकर देखी खूब फिल्में

हर उम्र के लोगों की धड़कन कुमार विश्वास का 10 फरवरी को जन्मदिन है। वे 1970 को यूपी के गाजियाबाद के पिलखुआ गांव में एक मध्ययमवर्गीय परिवार में जन्मे। कुमार विश्ववास आम आदमी पार्टी के नेता भी रह चुके हैं। कुमार युवाओं में खासे लोकप्रिय हैं। वे हिंदी के टीचर भी रहे हैं। कुमार विश्वास ने अपना करियर राजस्थान में टीचिंग के रूप में किया था। इसके बाद वे अन्य कॉलेजों में पढ़ाते रहे। इस समय वे हिंदी कविता मंच के सबसे व्यस्त कवियों में गिने जाते हैं। अब तक वे हजारों कवि सम्मेलनों में शिरकत कर चुके हैं। आइए इनके जन्मदिन पर जानते हैं कुछ बातें और पढ़ते हैं इनकी कुछ लोकप्रिय पंक्तियां...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Feb 09 2021, 11:58 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

खुद से भी मिल न सको, इतने पास मत होना
इश्क़ तो करना, मगर देवदास मत होना

कुमार विश्वास की शुरुआती शिक्षा पिलखुआ के लाला गंगा सहाय स्कूल से हुई। इनके पिता डॉ. चंद्रपाल शर्मा चाहते थे कि वे इंजीनियर बनें। लेकिन कुमार ने बीच में इंजीनियरिंग छोड़ दी। फिर हिंदी साहित्य में गोल्ड मैडल के साथ ग्रेजुएशन किया।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है 
मगर धरती की बेचैनी को बस बादल समझता है 

कुमार विश्वास ने जब कवि सम्मेलनों में जाना शुरू किया, तब उनके पास इतने पैसे नहीं होते थे कि आने-जाने पर खर्च कर सकें। ऐसे में किसी से भी लिफ्ट मांग लेते थे। कई बार ट्रकों में भी लिफ्ट ली।
 

310

दिल के तमाम ज़ख़्म तिरी हां से भर गए 
जितने कठिन थे रास्ते वो सब गुज़र गए 

कुमार विश्वास ने अगस्त, 2011 में जनलोकपाल आंदोलन के लिए गठित टीम अन्ना के एक सक्रिय सदस्य थे। इसके बाद 26 नवंबर, 2012 में गठित आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे।

410

ऐ मोहब्बत तिरी अदालत में
एक शिकवा हूँ इक गिला हूं मैं
मिलते रहिए कि मिलते रहने से
मिलते रहने का सिलसिला हूं मैं

कुमार विश्वास मूलत: श्रृंगार रस के कवि हैं। इनकी दो पुस्तकें 'इक पगली लड़की के बिन' (1996) और 'कोई दीवाना कहता है' (2007 और 2010 दो संस्करण) काफी लोकप्रिय रहे।

510

जिस्म चादर सा बिछ गया होगा 
रूह सिलवट हटा रही होगी 
फिर से इक रात कट गई होगी 
फिर से इक रात आ रही होगी
 

प्रख्यात लेखक स्वर्गीय धर्मवीर भारती ने कुमार विश्वास को नई पीढ़ी में सबसे अधिक संभावनाओं वाला कवि माना था। कुमार विश्वास ने आदित्य दत्ता की फिल्म चाय गरम में एक्टिंग भी की थी। इन्होंने कुछ फिल्मों में गाने भी लिखे।

610

तुम्हें जीने में आसानी बहुत है
तुम्हारे ख़ून में पानी बहुत है
कबूतर इश्क़ का उतरे तो कैसे
तुम्हारी छत पे निगरानी बहुत है

कुमार विश्वास को 1994 में काव्य कुमार, 2004 में डॉ. सुमन अलंकरण अवार्ड, 2006 में श्री साहित्य अवार्ड और 2010 में गीत श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया।

710

मैं तो झोंका हूं हवाओं का उड़ा ले जाऊंगा
जागती रहना, तुझे तुझसे चुरा ले जाऊंगा

कुमार विश्वास जब पढ़ते थे, तब शरारती रहे। कई बार स्कूल से भागकर फिल्म देखने चले जाते थे।

810

उनकी ख़ैरो-ख़बर नहीं मिलती
हमको ही ख़ासकर नहीं मिलती
शायरी को नज़र नहीं मिलती
मुझको तू ही अगर नहीं मिलती

1980 के दशक में अपने भाई विकास शर्मा के कहने पर वे पहली बार मंच पर कविता पढ़ने गए। इसका संचालक ख्यात कवि हरिओम पंवार कर रहे थे। तब कुमार को 101 रुपए मिले थे।

910

पगली सी एक लड़की से शहर ये ख़फ़ा है 
वो चाहती है पलकों पे आसमान रखना 
केवल फ़क़ीरों को है ये कामयाबी हासिल 
मस्ती से जीना और ख़ुश सारा जहान रखना 

कुमार विश्वास ने 2014 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से चुनाव लड़ा था, लेकिन वे हार गए थे।
 

1010

रूह में दिल में जिस्म में दुनिया 
ढूंढता हूं मगर नहीं मिलती 
लोग कहते हैं रूह बिकती है 
मैं जिधर हूं उधर नहीं मिलती 

ख्यात हास्य कवि डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने तो कुमार विश्वास को एकलौता आईएसओ: 2006 की उपमा दी थी।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Global News: ईरान-अमेरिका तनाव चरम पर, 5 टैंकर तबाह...UN मैप से बैंक हड़ताल तक 10 बड़े अपडेट
Recommended image2
आज की 10 बड़ी खबरें: बिहार में 34 लाख लोग प्रभावित-रुपया गिरा, Samsung में छंटनी और PMO का फर्जी अफसर गिरफ्तार
Recommended image3
Mahant Swami Maharaj: कौन हैं BAPS गुरु? Eiffel Tower विवाद में क्यों घिरे?
Recommended image4
Rahul Gandhi New Team: क्या कांग्रेस में अब नहीं चलेगी 'सिफारिश'? 2029 से पहले राहुल का बड़ा दांव
Recommended image5
PM Modi Vadodara Speech: 'रेल कॉरिडोर देख फूफाजी नाराज होंगे', UPA पर मोदी का तगड़ा तंज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved