कैसे हुई सुशांत सिंह राजपूत की मौत...पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ये बड़ा खुलासा
मुंबई. बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को आत्महत्या कर ली। वे 34 साल के थे। उनका शव मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लेट पर फांसी पर लटका मिला था। पुलिस को उनके घर से किसी भी प्रकार का कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला था। इसके बाद जुहू में एक अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम कराया गया था। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुशांत सिंह की मौत की वजह फांसी लगना बताई जा रही है।

मुंबई जोन 9 डीसीपी ने अभिषेक त्रिमुखे ने बताया कि बांद्रा पुलिस स्टेशन में डॉक्टरों ने प्रोविजनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट जमा की। 3 डॉक्टरों की टीम ने सुशांत सिंह राजपूत की ऑटोप्सी की। मौत की वजह फांसी लगने की वजह से दम घुटना बताया गया है।
6 महीने से स्ट्रेस में थे सुशांत
बताया जा रहा है कि वे पिछले 6 महीने से स्ट्रेस में थे। पुलिस को उनके फ्लेट से कुछ मेडिकल रिपोर्ट भी मिली हैं। सुशांत सिंह राजपूत की कोरोना जांच भी हुई। यह निगेटिव आई है। अभिनेता का अंतिम संस्कार मुंबई में होगा।
सुशांत सिंह की आखिरी फिल्म छिछोरे थी। उनकी मौत पर बॉलीवुड में सदमा पहुंचा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और तमाम केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं ने दुख जताया है।
सुशांत पटना के रहने वाले थे। उन्होंने मुंबई में आकर टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत की। जल्द ही वे बड़े पर्दे पर भी अपनी प्रतिभा बिखेरने में कामयाब रहे। सुशांत पांच भाई बहनों में सबसे छोटे थे। उनकी चार बहने हैं।
पिछले हफ्ते सुशांत सिंह की एक्स मैनेजर दिशा ने इमारत से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी थी। इस मामले में अभी जांच चल रही है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.